Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पुरी में जगन्ननाथ यात्रा के दौरान मची भगदड़, धक्‍का मुक्‍की में 50 से अधिक श्रद्धालु घायल

ओडिशा(kundeshwartimes) पुरी में भगवान जगन्ननाथ की रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई, जिससे 50 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। जबकि, गर्मी के कारण दो सौ से अधिक श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। प्राथमिक चिकित्सा के बाद सभी स्वस्थ बताए गए हैं। यह घटना मर्चीकोट चौक के पास हुई। जमकर धक्का-मुक्की होने के चलते हुई। उधर, ढेंकानाल में निकाली गई रथयात्रा के दौरान एक श्रद्धालु की मौत हो गई। प्रथम दृष्‍टया इसका कारण लू लगना बताया जा रहा है।

अहमदाबाद में बालकनी गिरने से एक की मौत

अहमदाबाद के राज्य ब्यूरो के अनुसार, रथ यात्रा के दौरान अहमदाबाद के दरियापुर कडिया नाका क्षेत्र में एक जर्जर मकान की बालकनी गिर जाने से एक की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। रथयात्रा जमालपुर निज मंदिर से रवाना होकर दोपहर में दरियापुर कडियानाका से गुजर रही थी। इसी दौरान एक जर्जर मकान की दूसरी मंजिल की बालकनी में खड़े होकर रथयात्रा देख रहे लोगों के भार से बालकनी भरभराकर गिर गई और उस पर खड़े लोग भी नीचे आ गिरे। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जर्जर मकानों को लेकर पहले भी दिया था नोटिस

बालकनी के नीचे खड़े लगभग एक दर्जन लोगों को चोटें आईं हैं। इन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं। रथ यात्रा से पहले जर्जर मकानों का उपयोग न करने के लिए नोटिस जारी किया गया था। इसके अलावा कुछ मकानों को बंद भी कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद यह हादसा हुआ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »