Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पुलिसकर्मियों की हत्‍या के मामले में डकैत चंदा गडरिया व उसके पति सहित छह को 10-10 साल का सश्रम कारावास

शिवपुरी(kundeshwartimes)-  विशेष न्यायाधीश एमपीडीपीके एक्ट (मप्र दस्यु अधिनियम) विवेक पटेल ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में गतवाया के जंगल में फायरिंग कर पुलिसकर्मियों की हत्या करने के प्रयास के मामले में महिला डकैत चंदा गडरिया, उसके पति सहित छह डकैतों को 10-10 साल के सश्रम कारावास एवं अर्थदंड की सजा सुनाई है।
अभियोजन की ओर से पैरवी करने वाले सहायक लोक अभियोजक संजय शर्मा के अनुसार 21 दिसंबर 2015 को चंदन गडरिया गैंग के सदस्य अपहृत सीताराम जाट को लेकर जतवाया रोड के आसपास जंगल में देखे गए थे। सूचना पर एसआइ रवींद्र सिकरवार, बृजमोहन रावत, देवेंद्र कुशवाह व विकास यादव के निर्देशन में चार टीमों ने घेराबंदी कर रात करीब 10:30 बजे गिरोह को सरेंडर के लिए ललकारा।गिरोह में शामिल डकैतों ने पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिया। करीब ढाई घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद डकैत अपहृत सीताराम को छोड़कर भाग गए।

इस मामले में पुलिस चंदन गडरिया गिरोह के सदस्य महिला डकैत चंदा पुत्री विजयराम गडरिया उम्र 28 साल निवासी गुर्जा थाना मायापुर, राजाराम पुत्र नंदराम गडरिया उम्र 31 साल निवासी गुर्जा थाना मायापुर, कल्लू पुत्र धनीराम पाल उम्र 38 साल निवासी बंडोरा थाना पिछोर, बलवीर पुत्र परसुराम पाल उम्र 41 साल निवासी लोटना थाना भौंती, मोहन सिंह पुत्र अमन सिंह लोधी उम्र 41 साल निवासी जुंगीपुरा मामौनीखुर्द थाना अमोला, भोजा उर्फ भुजबल पाल उम्र 35 साल निवासी सुनाज के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में प्रकरण कायम किया। पुलिस ने बाद में इन सभी को गिरफ्तार कर लिया। चंदा ने डेढ़ साल पूर्व साथी भोजा डकैत से शादी कर ली थी। इस समय वह गर्भवती भी है।

अपहरण के मामले में हो गए थे रिहा

प्रकरण में गिरोह के खिलाफ सीताराम जाट के अपहरण का प्रकरण कायम किया गया था, पर न्यायालय में सुनवाई के दौरान अपहृत के पक्ष विरोधी हो जाने के कारण गिरोह के सभी सदस्य रिहा हो गए थे। चूंकि, पुलिस पर हत्या के प्रयास के मामले में उन्हें पूर्व में ही जमानत मिल चुकी थी, ऐसे में सभी डकैत जेल से बाहर थे। न्यायालय द्वारा सजा सुनाए जाने के उपरांत सभी डकैतों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »