Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पुलिस के साथ हिंसक झड़प के बाद जेल में बंद गोंगपा कार्यकर्ता की अस्पताल में मौत

उमरिया(kundeshwartimes)- 26 सितंबर को हुई गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और पुलिस के बीच हिंसक झड़प में आरोपित दयाराम पिता सुखलाल सिंह गोंड उम्र 62 वर्ष निवासी (हिरौली- मानपुर) की रविवार की सुबह इलाज के दौरान जबलपुर मेडिकल कालेज में मृत्यु हो गई। हिंसक झड़प के बाद से ही आरोपित जिला जेल उमरिया में बंद था जिसकी तबीयत बिगड़ने के बाद उसे जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया था।

चुनाव के दौरान यह चर्चा रही कि दयाराम की मौत हो गई है और जबलपुर के एक अस्पताल में उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। हालांकि उस समय एसपी निवेदिता नायडू ने यह साफ कर दिया था कि दयाराम जिन्दा है और जबलपुर जेल के माध्यम से उसका उपचार कराया जा रहा है। जेल अधीक्षक डीएस सारस ने भी दयाराम के जीवित होने की पुष्टि की थी। हालांकि अब दयाराम इस दुनिया में नहीं हैं।

दयाराम मानपुर जनपद क्षेत्र के ग्राम हिरौली का रहने वाला एक बुजुर्ग था।

दयाराम हिरौली ग्राम का एक साधारण ग्रामीण जरूर है पर पुलिस ने उसे भी सितम्बर में गोंड़वाना गंणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए बलवे और हत्या के प्रयास के सहयोगी के रूप में गिरफ्तार किया था। दयाराम को 31 अक्टूबर को जबलपुर जेल में ट्रांसफर किया गया था ताकि उसका उपचार जबलपुर में बेहतर ढंग से हो सके।

मारपीट का दावा

दयाराम की गिरफ्तारी उसके गांव से की गई थी। इस मामले में उसके परिजनों का कहना था कि दयाराम गोंगपा के आन्दोलन में हिस्सा लेने उमरिया गया ही नहीं था। दयाराम के परिजन यह आरोप भी लगा रहे थे कि दयाराम के साथ जेल में बुरी तरह से मारपीट की गई थी, जिससे उसकी कई पसलियां भी टूट गई थी। जबकि पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू और जेल अधीक्षक डीएस सारस का कहना है कि दयाराम को हार्ट की समस्या थी जिसकी वजह से उसे पहले जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया था और बाद में उसे बेहतर उपचार के लिए जबलपुर जेल रेफर कर दिया गया था।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »