Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पुलिस ने अवैध हथियारों को बनाने वाले दो अभियुक्तों को भेजा जेल अवैध हथियारों का जखीरा जप्त।। कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो जयराम पाठक की रिपोर्ट

अजयगढ़ (kundeshwartimes)- विधानसभा चुनाव का विगुल बजते ही आदर्श आचार संहिता लगने के बाद पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देश पर विभिन्न थाना व चौकी पुलिस के द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ तेज कर दी गई। इसी क्रम में अजयगढ़ थाना प्रभारी रामहर्ष सोनकर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम भुण्डा में खेत पर बने मकान में अबैध शस्त्र बनाने की देशी फैक्टरी चला रहा है।पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर खेत में बने घर की घेराबंदी कर दबिश दी गई जहां दो व्यक्ति अवैध हथियार बना रहे थे। कुछ बंदूके बनी हुई तथा अवैध हथियार बनाने की सम्पूर्ण सामग्री रखे थे।हथियारों के लायसेंस पूछने पर कोई कागजात नहीं पाये गये।पुलिस टीम द्वारा 6 नग देशी भरतल बंदूके एवं एक 315 बोर का हाथ का बना देशी कट्टा सहित भारी संख्या में अर्ध निर्मित हथियार एवं हथियार बनाने में प्रयुक्त सामग्री जप्त कर दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर अबैध शस्त्र व अबैध शस्त्र बनाने की सामग्री (देशी फेक्टरी का सामान) जप्त किया गया।आरोपियों के खिलाफ धारा 25/27,25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपियों को न्यायालय में पेस कर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में मुख्य रूप से थाना प्रभारी निरीक्षक रामहर्ष सोनकर, उपनिरीक्षक भानु प्रताप सिंह,बलबीर सिंह,एस एस भदौरिया,ईश्वर दयाल,प्रधान आरक्षक नारायण दास, जयेंद्र पाल,शंकर प्रताप सिंह,संतोष तोमर,पुष्पेंद्र मौर्य आरक्षक में सुशील मिश्रा, प्रदीप हरदेनिया,दुलीचंद्र जैन मनोज पटेल,प्रमोद पाल,प्रदीप सिंह,तरुण वर्मा,नरेंद्र अहिरवार,धीरेंद्र सिंह,अमित द्विवेदी,शिवप्रताप सिंह, रामनरेश गुप्ता,अरुण प्रताप सिंह का अहम योगदान रहा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »