Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पुलिस ने किया अंधी हत्या का खुलासा,मृतक की पत्नी का प्रेमी ही निकला हत्यारा।।कुंडेश्वर टाइम्स प्रदेश संवाददाता अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली(kundeshwartimes)- पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली के सतत् निर्देशन एवं शिव कुमार वर्मा ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली व एसडीओपी देवसर राहुल सैयाम के सतत् मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी सरई निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सरई पुलिस ने की अंधी हत्या का खुलासा ।

पुलिस ने किया खुलासा

जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी का प्रेमी ही निकला हत्यारा,सरई पुलिस ने किया अंधी हत्या का खुलासा।, दिनांक 27.05.2024 को रात्रि लगभग 03 बजे डायल-100 मे इवेंट प्राप्त हुआ हुआ कि ग्राम कोनी मे एक व्यक्ति की हत्या हो गई है, तव मौके पर डायल 100 पहुंची एवं थाना प्रभारी सरई अपने स्टाफ के साथ तुरंत घटना स्थल ग्राम कोनी पहुंचे जहा पर देखा कि एक व्यक्ति खटिया मे चित अवस्था मे लेटा हुआ है, उसके गले मे दाहिने साइड मे धारदार हथियार से चोंट है एवं पूरी खटिया व जमीन पर खून पडा हुआ है। उक्त घटना को विस्तार से तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली निवेदिता गुप्ता को बताया गया जिन्होने निर्देश दिया कि तत्काल गांव मे पता रसी एवं बारीकी से विवेचना करो,किसी भी हालत मे आरोपी पकडा जाना चाहिए । पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देश के पालन मे थाना सरई से 03 टीम का गठन कर अलग-अलग लक्ष्य देकर घटना स्थल के आसपास गांव मे रवाना किया गया। मौके पर श्रीमान अतिपुलिस अधीक्षक महोदय जिला सिंगरौली , एसडीओपी महोदय देवसर भी तत्काल उपस्थित आए । फरियादी रोहित बसोर की रिपोर्ट पर से देहाती नालसी पर से मर्ग एवं अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। अज्ञात आरोपी की पता तलास हेतु मृतक के परिजनों से बारीकी से पूछताछ की गई प्रकाश मे आए लगभग 10 संदेहियो से लगातार पूछताछ की गई ।घटना स्थल ग्राम कोनी मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय भी उपस्थित आए जिनके द्वारा घटना स्थल एवं आसपास बारीकी से खुद सर्चिंग की गई एवं विवेचना के संबंध मे अति आवश्यक निर्देश दिए गए ।

क्या है पूरा मामला

एसडीओपी महोदय देवसर एवं सरई पुलिस टीम के व्दारा लगातार 06-07 दिन ग्राम कोनी मे सिविल ड्रेस एवं बर्दी मे रहकर कैम्प किया गया एवं अज्ञात आरोपी की पता तलास हेतु कडी मेहनत की गई । विवेचना के दौरान पता चला कि मृतक मोहित बसोर की पत्नी त्रिशुला बसोर के संबंध ग्राम रैला चौकी बंधौरा थाना माडा के रहने वाले मिथुन बसोर पिता कृपानाथ बसोर से है। मिथुन की ससुराल ग्राम कोनी मे मृतक के घर के पडोस मे थी। जब त्रिशुला अंबाला मे अकेली रहती है तो मिथुन बसोर उससे मिलने अंबाला जाया करता था ,जहां दोनो के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी। मिथुन बसोर अंबाला मे होटल मे त्रिशुला बसोर से मिलता था , एक बार होटल मे त्रिशुला बसोर के साथ मारपीट एवं तोडफोड भी किया था। त्रिशुला बसोर के पति मोहित बसोर एवं उसके परिजनों को जव यह बात पता चली तो त्रिशुला को समझाया गया कि मिथुन से बात मत करो ,तव त्रिशुला ने मिथुन को बात न करने एवं संबंध खत्म करने के लिए बोलने लगी, किंतु प्रेम मे पागल हो चुका मिथुन बसोर त्रिशुला बसोर को किसी भी सूरत मे खोना नही चाहता था। मिथुन बसोर इसी प्रेम संबंध के चलते अपने बाये हाथ मे अंगेजी मे जानू गोदवाया हुआ है एवं एक बार अपने बाये हाथ की नश भी काट लिया था। मिथुन अक्सर त्रिशुला से कहता था तुम अपने पति को छोडकर मेरे साथ रहने लगो मै तुम्हे बहुत खुश रखूंगा । यदि तुम मेरे साथ नही रहोगी तो मै तुम्हारे पति मोहित को जान से खत्म कर दूंगा। मै तुमको तुम्हारे पति के साथ नही देख सकता हू ,मुझे बहुत जलन होती है,ऐसा मिथुन कई बार त्रिशुला बसोर को बोला । मिथुन बसोर बहुत जिद्दी एवं गुस्सैल प्रवृत्त का था। तव मामले का संदेही मिथुन बसोर को पुलिस अभिरक्षा मे लिया जाकर बारीकी एवं कडाई से पूछताछ की गई , जिसने बताया कि मै त्रिशुला से बहुत प्रेम करता हू, त्रिशुला मेरी बात नही मान रही थी इस कारण मैने मन मे ठान लिया था कि इसके पति मोहित बसोर को जान खत्म कर दूंगा । घटना दिनांक को शाम को अपने मोटर सायकल से अपने गांव से ग्राम कोनी आया और रात्रि 01 बजे तक सरई बायपास रोड मे निर्माणाधीन पुल के नीचे छिपा रहा। रात्रि 01 बजे के लगभग पास मे ही मोहित बसोर के घर पैदल चलकर पहुंचा ,जहां मोहित बसोर को घर के बाहर अकेला सोते हुए देखकर बास काटने वाले औजार ( बांकी) से सोते हुए मोहित के गले मे घोप दिया जिससे मोहित बसोर थोडा छटपटाया फिर शांत हो गया । तव मुझको लगा कि मोहित बसोर मर गया। इसके बाद वहां से भाग कर अपने घर रैला आ गया । विवेचना के दौरान आरोपी मिथुन बसोर पिता कृपानाथ बसोर उम्र 33 वर्ष निवासी रैला थाना माडा जिला सिंगरौली (म.प्र.) से घटना मे प्रयुक्त औजार एवं मोटर सायकल बरामद किया गया एवं गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेजा गया ।

इनकी रही प्रमुख भूमिका

एसडीओपी महोदय देवसर राहुल कुमार सैयाम ,निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह ,उनि मनोज सिंह, उनि.बी एल बंसल,उनि सूर्यपाल सिंह ,उनि बालेन्द्र त्यागी, सउनि पुष्पा गिरि,सउनि कमलेश प्रजापति ,प्रआर दिलेन्द्र यादव ,प्र.आर.विजय तिवारी ,प्र.आर. हरिभजन सिंह ,आर मोहित सिंह, आर.अशोक यादव, रवि शंकर तिवारी ,आर.सदन यादव ,आर.शिवम पाटकार, आर.अवध किशोर,आर. धन सिंह , आर शिवभान सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही 

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »