Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पुलिस ने की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही,24 पेटियो में 1180 पाव देसी शराब एवं जाइलो कार जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार।। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट

हनुमना/मऊगंज(kundeshwartimes) —पुलिस अधीक्षक मऊगंज वीरेंद्र कुमार जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मऊगंज विवेक कुमार लाल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस इंद्राज सिंह के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी हनुमना राम सिंह के नेतृत्व में थाना हनुमना पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेत को मय जाइलो कार के एक आरोपी के साथ दबोच लिया तथा अवैध शराब की बड़ी खेत को मय वाहन के जप्त किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 10 सितंबर 23 को थाना हनुमना पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की सिल्वर रंग की जाइलो कार क्रमांक एमपी 19 टी 2621 से अवैध शराब की बड़ी खेत मऊगंज तरफ से हनुमना तरफ आने वाली है यदि तत्काल कार्रवाई की जाती है तो अवैध शराब की खेप को पकड़ा जा सकता है। सूचना पर हमराही स्टाफ एवं राहगीर साक्षियो तथा थाना शाहपुर पुलिस की संयुक्त टीम की मदद से बिझौली ब्रिज पर घेराबंदी की गई तो पुलिस को देखकर जाइलो कार क्रमांक एमपी 19टी 2621 का चालक कार को हनुमना तरफ लेकर भाग जिसका पीछा कर जाइलो कार को हनुमना बडकुडा बॉर्डर चेक पोस्ट के पास पकड़ा गया तथा कार चालक से उसका नाम पता पूछा तो अपना नाम अजय रावत पिता हकीम कोल उम्र 27 वर्ष निवासी सरकारी कॉलोनी थाना चुरहट जिला सीधी का होना बताया तथा जाइलो कार की तलाशी ली गई तो कार के अंदर से कुल 24 कार्टूनों में 1180 पाव देसी मदिरा प्लेन कुल 212 लीटर 400 एमएल कीमत 76700 के अवैध रूप से परिवहन करता पाया गया, जो आरोपी के कब्जे से उपरोक्त अवैध शराब को जप्त किया जाकर गिरफ्तार किया गया।

अपराध क्रमांक- 408/23 धारा 34( 2) मध्य प्रदेश आबकारी एक्ट

जप्त संपत्ति

1-1180 पाव देसी मदिरा प्लेन कीमत 76700

2- एक सिल्वर रंग की जाइलो कार क्रमांक एमपी 19 टी 2621 कीमत₹500000

गिरफ्तार आरोपी- अजय रावत पिता हकीम कोल उम्र 27 वर्ष निवासी सरकारी कालोनी थाना चुरहट सीधी

महत्वपूर्ण भूमिका- निरीक्षक राम सिंह, उप निरीक्षक जगदीश सिंह ठाकुर (थाना शाहपुर), स.उ.नि. इंद्रेश पांडे, शिव दुबे, दिवाकर सिंह, रत्नाकर सिंह, आर संतोष रावत( थाना शाहपुर) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »