Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पुलिस ने दो अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर किया जप्त।।कुंडेश्वर टाइम्स प्रदेश संवाददाता अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली(kundeshwartimes)- पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मोहम्मद यूसुफ कुरैशी के निर्देशन एवं अतिरिक पुलिस
अधीक्षक महोदय सिंगरौली शिव कुमार वर्मा, एसडीओपी देवसर राहुल कुमार सैयाम के
मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी जियावन राजेंद्र प्रसाद पाठक के नेतृत्व में दिनांक विगत दिनों को
चौकी कुन्दवार पुलिस को अलग-अलग समय में सूचना मिली कि महान नदी से एक नीले रंग
पावरट्रैक कंपनी का ट्रैक्टर एवं एक लाल रंग के महेन्द्रा कंपनी का ट्रैक्टर ट्राली में अवैध रेत लोड
कर गांव तरफ परिवहन करने के लिए जाने वाला है,

सूचना की जानकारी मिलते ही पुलिस चौकी
कुन्दवार थाना जियावन द्वारा जाकर तस्दीक किया तो ढोंगा महान नदी से एक ट्रैक्टर आते दिखाई
दिया जिसे रोका गया तो नीले रंग की पावर ट्रैक कंपनी के ट्रैक्टर ट्राली में रेत लोड पाया गया
जिसके चालक का नाम पता पूंछा गया जो अपना नाम डिगनलाल सिंह पिता लालमनि सिंह उम्र
33 साल निवासी बंधा चौकी कुन्दवार थाना जियावन का होना बताया, जिसके द्वारा ट्रैक्टर ट्राली में लोड रेत के सम्बध में कोई कागजात पेश नही किया गया। इसी प्रकार ग्राम सरौंधा में एक ट्रैक्टर ट्राली में रेत लोड मिला चालक का नाम पता पूंछने पर अपना नाम दिलीप सिंह पिता नारायण सिंह
उम्र 23 साल निवासी परसोहर चौकी कुन्दवार थाना जियावन का होना बताया ट्रैक्टर ट्राली में लोड
रेत के सम्बध में कोई वैध पेश नही किया। मौके से पुलिस के द्वारा नीले रंग के पावर ट्रैक कंपनी
एवं एक लालरंग के महिन्द्रा कंपनी ट्रैक्टर को जप्त कर आरोपी डिगनलाल सिंह पिता लालमनि
सिंह उम्र 33 साल निवासी बंधा चौकी कुन्दवार थाना जियावन, दिलीप सिंह पिता नारायण सिंह उम्र
23 साल निवासी परसोहर चौकी कुन्दवार थाना जियावन जिला सिंगरौली के विरूद्ध चौकी कुन्दवार
थाना जियावन जिला सिंगरौली में धारा 379,414 आई.पी.सी. एवं खनिज अधिनियम की धाराओं के
अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध विवेचना की जा रही है।
प्रधान आरक्षक तेज प्रताप टांडिया, प्रधान आरक्षक बंशलाल प्रजापति, प्रधान आरक्षक पुष्पराज सिंह, प्रधान आरक्षक विजय बहादुर सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »