Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पुष्पा झुकेगा नहीं’.. इस सॉफ्टवेयर से रेल टिकट बुक करता था, छपरा RPF ने एक को दबोचा

छपरा(kundeshwartimes)- रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा रेल संपत्ति के साथ यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष कदम उठाए जाते हैं. इसके बावजूद कुछ लोग अपनी करतूतों से यात्रियों और रेलवे की परेशानी बढ़ाते रहते हैं. ऐसा ही एक मामला छपरा के तरैया थाना क्षेत्र से सामने आया है. रेलवे सुरक्षा बल ने एक साइबर क्रिमिनल को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान देवली ब्रह्मस्थान नामक दुकान के संचालक रवि रंजन कुमार (28 वर्षीय) पुत्र सुदामा सिंह के रूप में हुई है. रवि रंजन कुमार वार्ड 5 देवली ब्रह्मस्थान का निवासी है. इसके पास से रेलवे पुलिस ने कुल 27,000 टिकट और 54,424 रुपये बरामद किए हैं. यह जानकारी रेलवे सुरक्षा बल के आरपीएफ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने दी है.

‘पुष्पा झुकेगा नहीं’ से रेलवे परेशान

आरपीएफ इंस्पेक्टर के अनुसार ई टिकट दलाल जिस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करता था, उसका नाम पुष्पा झुकेगा नहीं है. इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हुए लगातार फर्जी टिकट बनाया जा रहा था. ट्रेन का तत्काल ई टिकट और विमान के टिकट बनाकर ग्राहकों को महंगे दाम में बेच दिया करता था.

400 से 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क वसूली

 मुख्यालय से प्राप्त डाटा के अनुसार रेल टिकट, हवाई टिकट, कैश, एक कंप्यूटर सेट, एक लैपटॉप, दो प्रिंटर, दो मोबाइल, एक रूट राउटर बरामद किया गया है. गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद रेल पुलिस ने ये कार्रवाई की. ग्राहकों से 400 से 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क वसूल कर संचालक टिकट बेचता था. वहीं रेलवे की इस कार्रवाई से फर्जी टिकट बनाने वाले दलालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.

पुलिस कार्रवाई

“रवि रंजन कुमार को रेलवे टिकटों के अवैध कारोबार के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है. रेलवे सुरक्षा बल की टीम कांस्टेबल विजय प्रताप, सहायक और निरीक्षक विजय रंजन मिश्रा, कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल रामजी यादव, कांस्टेबल सत्य प्रकाश सिंह और सीआईडी छपरा उप निरीक्षक संजय कुमार राय, हेड कांस्टेबल रवि कुमार शुक्ला के द्वारा छापेमारी की गई थी.”- मुकेश कुमार सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »