Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने मंच से दी अफसरों को चेतावनी- 4 माह में सुधर जाओ, नहीं तो अधिकारी से बाबू बन जाओगे

सीधी(kundeshwartimes)- जनपद पंचायत सिहावल में आयोजित विरोध सभा के दौरान कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल सरकार के साथ ही कर्मचारियों-अधिकारियों पर जमकर बरसे. पूर्व मंत्री ने अधिकारी और कर्मचारियों को चेताते हुए कहा कि 4 महीने का वक्त है सुधर जाओ, नहीं तो सरकार आने पर अफसर से बाबू बना दूंगा. दरअसल, सिहावल विधानसभा क्षेत्र के तमाम जन समस्याओं को लेकर लगातार पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क स्थिति सुधार की मांग कर रहे हैं.

गंभीरता से नहीं सुनते अफसर

बार-बार चेतावनी के बाद भी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों पर कांग्रेसी विधायक द्वारा बताई जा रही समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है. यही वजह है इस इलाके में 40 गांवों के ट्रांसफार्मर जले पड़े हैं. नल जल योजना के तहत बनाई गई पानी टंकी से पानी सप्लाई के लिए सड़कों को खोदकर खाईनुमा गड्ढे कर दिए गए हैं. बावजूद इसके पानी की सप्लाई गांवों में शुरू नहीं हो सकी है. इतना ही नहीं संबल योजना से लाभान्वित होने वाले 400 से अधिक पीड़ित परिवारों को अब तक लाभ नहीं मिल सका है.

अफसरों को खूब सुनाईं

इन्हीं तमाम समस्याओं को लेकर कांग्रेसी विधायक व पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल सिहावल जनपद मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया. उन्होंने राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है. इस दौरान आयोजित विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कमलेश्वर पटेल ने तमाम प्रशासनिक अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई. सरकार बनने से पहले ही जिम्मेदार अधिकारी अपनी आदतों में सुधार लाएं वरना सरकार बनते ही अधिकारी को सबक सिखा देंगे. जनपद कार्यालय से लेकर तहसील राजस्व और थानों में लूट मची हुई है. पार्टी के कार्यकर्ताओं से ही यहां अधिकारी सौदेबाजी करते हैं.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »