Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पूर्व विधायक के घर नौकरानी ने खुद को गोली मारी, 2 महीने बाद होनी थी शादी,चित्रकूट में तीसरी मंजिल के बाथरूम में लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, मौके पर ही मौत।

सतना (कुंडेश्वर टाइम्स)
सतना जिले के चित्रकूट में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के घर में काम करने वाली 24 वर्षीय युवती ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सुमन निषाद के रूप में हुई है, जो लंबे समय से पूर्व विधायक के घर घरेलू कामकाज कर रही थी।

घटना मंगलवार शाम लगभग 4 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सुमन ने तीसरी मंजिल के बाथरूम में जाकर नीलांशु चतुर्वेदी की लाइसेंसी पिस्टल से अपने दाहिने कान के ऊपर कनपटी पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन और स्टाफ मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

चित्रकूट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सुमन को जानकीकुंड अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर नयागांव थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की है। पुलिस ने पूर्व विधायक का बेडरूम सील कर दिया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

मां बोली – शादी की तैयारी चल रही थी, सुमन ने खुद ही उठाया कदम

मृतका की मां सुबिया निषाद ने बताया कि वे भी कई वर्षों से चतुर्वेदी परिवार के घर में काम कर रही हैं। घटना के समय वह घर पर ही थीं। उन्होंने बताया, हम लोगों ने साथ में खाना खाया और बैठकर बात कर रहे थे। अचानक सुमन बाथरूम चली गई। शायद उसके हाथ में बंदूक थी, और वहीं गोली चला दी।

उन्होंने कहा कि नीलांशु चतुर्वेदी और उनके परिवार ने सुमन को बेटी जैसा स्नेह दिया था। उसकी शादी दो महीने बाद होनी थी। कपड़े और बाकी जरूरी सामान भी उन्होंने ही तैयार करवाया था। वह तिलक भी करवा चुके थे। यह कदम उसने अपने मन से उठाया, किसी का दोष नहीं है।

फोन पर नहीं मिले पूर्व विधायक

घटना के बाद पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन नहीं लग पाया।

पुलिस अब यह जानने में जुटी है कि सुमन ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया? मामले में परिजनों और घर के अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही पिस्टल के रख-रखाव और पहुंच को लेकर भी जांच की जा रही है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »