Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी का जन संवाद 17 जुलाई को खैरहन मे,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो प्रमोद सिंह सेंगर की रिपोर्ट

रीवा (कुंडेश्वर टाइम्स)-जन अस्मिता यात्रा के संयोजक पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी अपनी पूर्व निर्धारित यात्रा मे 17 जुलाई को सायं पांच वजे सिरमौर जनपद अंतर्गत ग्राम खैरहन मे पृथक विन्ध्य प्रदेश सहित अन्य मुद्दों पर जन संवाद करेंगे ।
उक्त जानकारी देते हुए जन अस्मिता यात्रा के सिरमौर प्रभारी सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम मे पृथक विन्ध्य प्रदेश राज्य के गठन के साथ-साथ गोबर प्लांट लगाने, भूतपूर्व सैनिकों के लिए आयोग गठित करने ,स्थानीय उद्योगों मे स्थानीय बेरोजगार युवकों को रोजगार मुहैया कराने, राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण कराने ,मऊगंज, ब्यौहारी और मैहर को जिला बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे ।
विन्ध्य प्रदेश अब हमारी अस्मिता बन चुका है –
ज्ञात हो कि ठंडे बस्ते मे पड़ा पृथक विन्ध्य प्रदेश का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है । जाहिर है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल विहारी की सोच थी कि छोटे राज्य विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं । इसी बात को लेकर छत्तीसगढ़, झारखंड तथा उत्तराखण्ड राज्यों का गठन किया गया था । इन राज्यों का विकास आज किसी से छिपा नहीं है । उसी समय पूर्व से अस्तित्व मे रहे पृथक विन्ध्य प्रदेश के पुनर्गठन की मांग भी उठी थी ।अनेक छोटे बड़े मंचों द्वारा समय-समय पर आन्दोलन भी चलाए जाते रहे हैं । लक्ष्मण तिवारी के आ जाने से आन्दोलन को गति मिल गई है ।उधर मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी का साथ भी लक्ष्मण को मिल गया है
अन्य मुद्दे-
लम्बे समय से श्री तिवारी गोबर प्लांट को लेकर संघर्ष रत हैं । उनका मानना है कि गोबर प्लांट लगने से न केवल बेरोजगार युवकों को रोजगार मिलेंगे वल्कि उससे तैयार उत्पादों से प्राप्त होने वाले राजस्व से प्रदेश के विकास को गति मिलेगी । कुछ वर्षों से खोया गो वंश का सम्मान तथा सुरक्षा भी वापस मिल जाएगी ।
श्री मिश्रा ने जन संवाद मे शामिल होने के लिए लोगों से अपील किया है ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »