Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

प्रदेश अध्यक्ष ने अजय पाठक को महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी, कार्यकर्ताओं ने दी बधाइयां एवं शुभकामनाएं।।नागपुर से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो राजा गौतम की रिपोर्ट

नागपुर_(kundeshwartimes) भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले द्वारा अजय पाठक को प्रदेश प्रवक्ता पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है । नागपुर से राजनीति का सूत्रपात करने वाले अजय पाठक उत्तर भारतीय मोर्चा के सफलतम अध्यक्ष के रूप मेंअपना कार्यकाल पूरा किया है । इसी दौरान इनकी कार्यकुशलता से प्रभावित होकर प्रदेश में उत्तर भारतीय मोर्चा के महामंत्री नियुक्त किए गए थे । अपने दोनो कार्यकाल के दौरान भाजपा में प्रदेश के शीर्ष नेताओं से निकटता एवं पार्टी के प्रति कर्तव्य निष्ठा और कर्मठ प्रतिबद्धता के चलते उनकी मेहनत का परिणाम मिला है ।

अजय पाठक को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने से नागपुर से मुंबई तथा सम्पूर्ण महाराष्ट्र में निवासरत उत्तर भारतीयों में भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास का संचार हुआ है । महाराष्ट्र में होने वाले सभी आम चुनावों में राजनैतिक समीकरण उत्तर भारतीयों के इर्द गिर्द तेजी से घूमता है चाहे वह राजधानी मुंबई हो या उपराजधानी नागपुर । श्री पाठक की नियुक्ति महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता के पद पर किए जाने पर संत विनय पाठक का कहना है कि काशी विश्वनाथ की नगरी के सांसद नरेंद्र भाई मोदी न सिर्फ हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री हैं बल्कि वह सम्पूर्ण विश्व के सबसे अधिक लोकप्रिय लीडर हैं और यह सब भगवान विश्वनाथ की महिमा का चमत्कार है । अजय पाठक ने अपनी इस नियुक्ति पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र जी फडणवीस , प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले , सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं एवम कार्यकर्ताओं का आभार जताया है । उनकी इस नियुक्ति पर रवी मिश्रा, श्रवण दुवेदी , अजय विश्वकर्मा , पवन वर्मा , स्वदीप मिश्रा, रोहित पाण्डेय, अभिषेक मिश्रा, अमित पांडेय, अमित मिश्रा , लक्ष्मण दुबे , केशव पांडेय , महेश मिश्र , ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »