Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया इस्तीफा राष्ट्रपति की स्वीकार 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं नरेंद्र मोदी 7 जून को होगी एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक

नई दिल्ली (kundeshwartimes)- सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बुधवार (5 जून, 2024) को होने वाली बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मिल कर अपना इस्तीफा सौपा।

सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी इस दौरान 7 जून को सरकार गठन का समर्थन पत्र राष्ट्रपति मुर्मू को सौंप सकते हैं।

सूत्रों ने साथ ही कहा कि एनडीए सांसदों की बैठक शुक्रवार (7 जून, 2024) को संसद भवन में दोपहर 2.30 बजे होगी. इस मीटिंग में एनडीए (NDA) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और विभिन्न पार्टी के अध्यक्ष मौजूद रहेंगे. इसके अगले दिन यानी 8 जून को नरेंद्र मोदी तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. ये शपथ ग्रहण कार्यक्रम शाम को 7 से 8 बजे के बीच हो सकता है।

कैसी होगी नई सरकार

राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार नई सरकार की सूरत बदली-बदली नजर आ सकती है क्योंकि बीजेपी 2014 के बाद पहली बार बहुमत के जादुई आंकड़े 272 से पीछे रह गई है. इस कारण बीजेपी को एनडीए में शामिल अन्य दलों पर निर्भर रहना होगा।

किसे कितनी सीटें मिली?

बीजेपी के खाते में 240 सीटें गई है. तेलुगू देशम पार्टी (TDP) ने 16, जेडीयू ने 12, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 7 और चिराग पासवान नीत लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 5 सीटें जीती हैं। ये सरकार गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

ऐ हैं संर्पक में

सूत्रों ने बताया कि इसको देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू और बिहार के सीएम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संपर्क साधा है. हालांकि, जेडीयू और टीडीपी साफ कर चुकी है कि वो एनडीए में ही रहेगी।

मै एनडीए मे ही रहूंगा, दिल्ली जा रहा हूं

चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कहा, ”आप चिंता मत करिए. आप न्यूज़ चाहते हैं. मैंने इस देश में कई राजनीतिक बदलाव देखे हैं, लेकिन मैं एनडीए में ही रहूंगा. मैं एनडीए की मीटिंग में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहा हूं.’।

प्रधानमंत्री मोदी ने दिया इस्तीफा राष्ट्रपति ने किया स्वीकार

एनडीए को मिली जीत के बाद तीसरी बार सरकार बनाने के लिए अपना कदम आगे बढ़ते हुए एनडीए गठबंधन मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा है तो वही प्राप्त खबरों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वर्तमान कार्यकाल के पद से अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया है जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार भी कर लिया है एवं 7 जून को दिल्ली में एनडीए के सभी सांसदों की बैठक बुलाई गई है जिसमें सरकार बनाने को लेकर चर्चा की जाएगी एवं उसी दिन सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा और 8 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर सकते हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »