Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

प्रधान डाक के सामने बुजुर्ग से दिनदहाड़े 3 लाख की लूट, CCTV खंगाल रही पुलिस

सीतामढ़ी(kundeshwartimes) बिहार के समस्तीपुर मेंअपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर है. जिससे जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला जिला मुख्यालय के मर्यादा पथ प्रधान डाकघर का है. जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बुजुर्ग से बाइक सवार दो अपराधियों ने तीन लाख रुपये लूट कर फरार हो गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गई है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुजुर्ग आनंद महतो भारतीय स्टेट बैंक के प्रधान शाखा डुमरा से 3 लाख रुपए निकालकर पैदल अपने घर कोरियाही टोला जा रहे थे. इसी दौरान मर्यादा पथ के प्रधान डाकघर के समीप बाइक पर सवार दो अपराधियों ने आनंद महतो के हाथ से बैग छीन कर फरार हो गए. जिला मुख्यालय में 2 दिनों के बाद लूट की यह दूसरी घटना है. पीड़ित बुजुर्ग मुखिया पूनम कुमारी के रिश्तेदार है.

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी: घटना की जानकारी मोबाइल के जरिए लेने के बाद डुमरा थानाध्यक्ष जन्मेजय राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए. वहीं पुलिस के द्वारा भारतीय स्टेट बैंक में जाकर सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे के द्वारा अपराधियों की शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी. बता दें कि सीतामढ़ी में लूट की घटना कम नहीं हो रही है.

इनका कहना है

“बुजुर्ग से तीन लाख रुपये की लूट हुई है. भारतीय स्टेट बैंक के प्रधान शाखा डुमरा के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है.अपराधियों की शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी.’-जन्मेजय राय, थानाध्यक्ष

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »