Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

प्रयागराज में पिता की हत्या करने वाला कलियुगी बेटा गिरफ्तार, पुलिस ने 9 घंटे में हल किया केस

प्रयागराज(kundeshwartimes)-  प्रयागराज की अतरसुइया पुलिस ने पिता की हत्या करके फरार हुए कलयुगी बेटे को वारदात के बाद 9 घंटे में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हत्यारे बेटे के कब्जे से उस लकड़ी के उस पटरे को भी बरामद कर लिया, जिससे पीटकर उसने अपने पिता को मौत के घाट उतारा था.धर्म और आस्था की नगरी प्रयागराज में गुरुवार की रात एक कलयुगी बेटे ने मामूली कहासुनी के बाद अपने पिता को लकड़ी के पटरे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था. वारदात के समय जब परिवार वाले और आसपास के लोग मौके पर जुटे, तो कातिल बेटा वहां से फरार हो गया था. इसके बाद मरणासन्न बुजुर्ग को लेकर उनका दूसरा बेटा स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल ले गया. वहां डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया था.
प्रयागराज के अतरसुइया थाना क्षेत्र के मीरापुर इलाके में हंसराज सिंह अपने परिवार के साथ रहते थे. 65 वर्षीय हंसराज अपने दो बेटों, बहू और पत्नी के साथ रहते थे. उनका बड़ा बेटा नशे का आदी था. वो घर के नीचे बने कमरे में रहता था. शुक्रवार को बुजुर्ग पिता उसी के कमरे में लेटकर बेटे का इंतजार कर रहे थे. देर रात बेटे के घर आने पर पिता से कहासुनी शुरू हो गई. उसी दौरान कलयुगी बेटे धीरेंद्र सिंह ने कमरे में रखे हुए लकड़ी के पटरे से पिता के ऊपर हमला शुरू कर दिया. ताबड़तोड़ कई वार करके धीरेंद्र ने पिता हंसराज को मौत के घाट उतार दिया था. इसके बाद वो मौके से फरार हो गया था.
प्रयागराज में हत्या की जानकारी मिलने के बाद इलाके की पुलिस मौके पर पहुंची और घरवालों से जानकारी हासिल करने के बाद आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने वारदात के 9 घंटे के भीतर ही आरोपी बेटे का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही उसकी निशानदेही पर लकड़ी के उस पटरे को भी बरामद कर लिया, जिससे उसने अपने पिता को पीट पीटकर मौत के घाट उतारा था

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »