Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

प्रवासी मजदूरों को स्टेशन तथा आश्रय स्थल पर दिया जा रहा नि:शुल्क भोजन ,रीवा से सम्भागीय ब्यूरो अनिल पटेल की रिर्पोट

रीवा 24 मई 2020. कोरोना संकट के कारण विशेष श्रमिक ट्रेनों से रीवा तथा आसपास जिलों के हजारों प्रवासी मजदूर प्रतिदिन रीवा पहुंच रहे हैं। अब तक 50 हजार से अधिक श्रमिक विभिन्न ट्रेनों से रीवा पहुंचे हैं। इन मजदूरों को रेलवे स्टेशन में ही स्वास्थ्य जांच के बाद नि:शुल्क भोजन, फल तथा पानी प्रदान किया जाता है। प्रवासी मजदूरों को रीवा जिले के विभिन्न भागों में भेजने तथा अन्य जिलों में भेजने के लिए परिवहन विभाग के सहयोग से बसों की व्यवस्था की गई है। प्रवासी मजदूरों को शासकीय इंजीनियरिंग कालेज रीवा में बनाये गये विशेष शिविर में ठहराया जाता है। इंजीनियरिंग कालेज में भी मजदूरों को नि:शुल्क भोजन, फल तथा पानी प्रदान किया जाता है। इसका वितरण स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया जता है।
इस संबंध में अपर कलेक्टर श्रीमती इला तिवारी ने बताया कि विशेष श्रमिक ट्रेनों से आने वाले कई मजदूर बड़ी कठिन परिस्थिति में अपने कार्य स्थल को छोड़कर आ रहे हैं। लॉकडाउन के कारण उन्हें मार्ग में भी भोजन तथा पानी प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इन मजदूर भाईयों को रेलवे स्टेशन में ही भोजन, पानी तथा फल उपलब्ध कराया जाता है। इन सबको विशेष वाहनों के माध्यम से उनके गंतव्य तक भेजा जा रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव के निर्देशों का पालन करते हुए इन सभी मजदूर भाइयों को 14 दिनों तक क्वारेंटाइन में रखा जा रहा है।

अनिल पटेल, सम्भागीय ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »