Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

प्रशासन तथा आम जनता के बीच सेतु का कार्य कर रही है मीडिया – मुख्यमंत्री,कुंण्डेश्वर टाइम्स सम्भागीय ब्यूरो अनिल पटेल की स्पेशल रिर्पोट

संकट के समय में मीडिया ने शानदार भूमिका निभाई है – मुख्यमंत्री

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभागीय मुख्यालयों के संपादकों तथा ब्यूरोचीफ एवं अन्य पत्रकारों से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रशासन तथा आमजनता के बीच मीडिया सेतु का कार्य कर रही है। पत्रकारों ने संकट के इस समय में शानदार भूमिका निभायी है। समय पर सही सूचनाएं मिलने से लगातार त्वरित कार्यवाही की जा रही है। प्रशासन द्वारा आम जनता के हित में किये जा रहे कार्यों तथा कोरोना वायरस से बचाव के उपायों को आमजन तक पहुंचाने में मीडिया का सराहनीय योगदान रहा है। लॉकडाउन को लागू करने तथा इससे उत्पन्न कठिनाइयों को दूर करने के लिए भी मीडिया ने अच्छा सहयोग किया है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी संभागीय मुख्यालयों के पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने पत्रकारों से मिले सुझावों के संबंध में कहा कि जिन जिलों में कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं है वहां दुकाने खोलने तथा मजदूरों के लिए कार्य आरंभ करने जैसे निर्णय स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर प्रशासन लेगा। इस संबंध में शीघ्र ही विस्तृत निर्देश जारी किये जायेंगे। लॉकडाउन की अवधि में सोशल डिस्टेंसिंग का कठोरता से पालन कराते हुए ही सामग्री वितरण की अनुमति दी गई है। निजी चिकित्सकों द्वारा क्लीनिक बंद कर देने के संबंध में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी तरह की स्वास्थ्य सेवाएं अति आवश्यक सेवा अधिनियम के तहत हैं। निजी चिकित्सकों तथा क्लीनिक संचालित करने वालों को समझाइश देकर उन्हें रोगियों के उपचार की जिम्मेदारी दी जायेगी। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में पत्रकारों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये।
मुख्यमंत्री ने अन्य राज्यों में फंसे हुए प्रदेश के मजदूरों के संबंध में कहा कि मध्यप्रदेश सरकार अन्य राज्यों से सतत सम्पर्क में है। अन्य राज्यों में फंसे प्रदेश के सभी मजदूरों तथा अन्य व्यक्तियों के भोजन, आवास तथा उपचार की व्यवस्था करायी जा रही है। मुख्यमंत्री ने गेंहू उपार्जन के संबंध में कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखते हुए समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जायेगी। खरीदी केन्द्रों की संख्या बढ़ाकर अधिक सुगमता से खरीदी के प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पत्रकारों द्वारा दिये गये पुलिस तथा स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कोरोना वारियर्स के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, समाचार पत्रों की छपाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने, जिन जिलों में संक्रमण नहीं है वहां मनरेगा के मजदूरों के लिए निर्माण कार्य शुरू कराने तथा कोरोना संकट के कारण प्रदेश की अर्थव्यवस्था में पड़ रहे विपरीत प्रभाव को कम करने के संबंध में दिये गये सुझावों पर शीघ्र निर्णय लेने की बात कही। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में सचिव जनसम्पर्क तथा आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री पी नरहरि एवं अन्य अधिकारियों तथा संभागीय मुख्यालय से विभिन्न पत्रकारों ने भाग लिया।

अनिल पटेल, सम्भागीय ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »