Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

प्राचीन मंदिर से लड्डू गोपाल सहित कई मूर्तियां चोरी, 24 घंटे के भीतर चोर गिरफ्तार

रीवा(kundeshwartimes)-  शहर की सिटी कोतवाली पुलिस ने दो मूर्ति चोरों से कई मूर्तियां बरामद की हैं। पुलिस ने बताया कि प्राचीन मंदिर से लड्डू गोपाल सहित 10 नग अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हो गई थीं। सुबह प्रधान पुजारी मंदिर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद आसपास के भक्त पहुंचे।जिसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने निरीक्षण कर फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था।

24 घंटे के भीतर मुखबिर की मदद से चोरों को पकड़ा

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मुखबिर की मदद से चोरों को पकड़ लिया है फरियादी देवेन्द्र कुमार मालवीय पुत्र गोपाल मालवीय निवासी बिछिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई। कहा कि उपरहटी प्रधान मंदिर का पुजारी हूं।गत 7 अगस्त की सुबह करीब 07.20 बजे मंदिर में पूजा करने गया। वहां देखा कि लड्डू गोपाल की मूर्ति और उसके साथ साथ अन्य 10 नग अष्ट धातु की पुरातन मूर्तियां नहीं हैं।

कोई मंदिर के अंदर से मूर्ति की चोरी कर ले गया था

रीवा नगर पुलिस अधीक्षक शिवाली चतुर्वेदी बोलीं।- कोई  मंदिर के अंदर से मूर्ति की चोरी कर ले गया था। मूर्ति चोरी हो जाने से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा है। पुलिस ने तुरंत मुखबिर दौड़ाए। फिर आरोपित सागर साकेत पुत्र दिनेश साकेत 20 वर्ष निवासी नगरिया और मनु पासी पुत्र सरून पासी 20 वर्ष निवासी पांडे टोला नगरिया को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 11 नग अष्ट धातु की मूर्तियां बरामद हुई है। चोर के पास से मूर्तियां बरामद की गई अन्य चोरियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »