Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

प्राणघातक हमला करने वाले आरोपीगण की जमानत हुई निरस्त। मनीष वाघेला

प्रेस नोट
दिनांक 24.11.2020
प्राणघातक हमला करने वाले आरोपीगण की जमानत हुई निरस्त।                                                                मनीष वाघेला


मीडिया प्रभारी सुश्री सूरज वैरागी, एडीपीओ द्वारा बताया गया कि दिनांक 16.11.2020 को शाम के लगभग 05:00 बजे फरियादी रमजू अपने जीजा कमेश एवं भाई प्रबल के साथ मोटर साईकिल से ग्राम बावड़ीमाफी में गाय गोहरी का त्यौहार करने गया था। जब ये लोग वापस लौट रहे थे तभी शाम के लगभग 05:00 बजे धन्नाअ मेड़ा के घर के सामने कुंएं के पास अमनसिंह, किशोर, विनोद एवं पंकज आये और पुराने रंजिश को लेकर फरियादी और अन्यो लोगों से मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगे फरियादी ने मना किया तो चारों आरोपीगण ने प्रबल को पकड़कर मारपीट करने लगे। फरियादी रमजू एवं उसके जीजा ने बीच-बचाव किया तो अभियुक्त अमनसिंह दौड़कर घर से बंदूक लेकर आया तथा जान से मारने की नियत से गोली चला दी। गोली प्रबल के सीने में लगी फरियादी तथा उसका जीजा अपने भाई प्रबल को मोटर साईकिल पर लेकर भागे तभी आरोपीगण ने भंवरसिंह व उसके लड़के सुनिल मेड़ा को पकड़ लिया और थप्पड़ मुक्कों का उपयोग किया आरोपी किशोर ने कुल्हाड़ी सिर में मारी जिससे खून निकलने लगा। आरोपीगण ने सुनिल की मोटर साईकिल भी तोड़ दी। फरियादी द्वारा थाना कोतवाली झाबुआ में रिपोर्ट लिखवाई। विवेचना के दौरान थाना कोतवाली द्वारा आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किये गये, जहां से आरोपीगण को जेल में भेजा गया। दिनांक 23.11.2020 को आरोपी विनोद एवं पंकेश ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्या्यालय श्रीमान् जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेश कुमार गुप्ता साहब के न्यायालय में जमानत आवेदन पेश किया गया था, जहां से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी विनोद एवं पंकेश दोनों के आवेदन निरस्त कर दिये।

सुश्री सूरज वैरागी, एडीपीओ
जिला मीडिया प्रभारी (अभियोजन)
जिला झाबुआ, (म.प्र.)

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »