Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

प्रेमिका के कहा – थाना प्रभारी की गाड़ी पर बम फेंक दो, इसलिए मैं फेंकूंगा,कोतवाली पुलिस कर रही जांच, पुष्टि के बाद दर्ज होगा मामला

कटनी(kundeshwar times) शहर के कोतवाली थाना प्रभारी की गाड़ी में बम फेंकने की बात कहते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है। वीडियो वाइरल होने की जानकारी लगने पर पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है और उसके आधार पर युवक पर कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में युवक यह भी कह रहा है कि उसकी प्रेमिका ने उसे ऐसा करने को कहा है और इस कारण से वह ऐसा करेगा।

कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले सौरभ गुप्ता नामक युवक ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर भेजा है। जिसमें वह कहता नजर आ रहा है कि कह रहा है कि वह अपने प्यार के लिए कुछ भी कर सकता है, जिस युवती से वह प्यार करता है, उसने थाना प्रभारी की गाड़ी में बम फेंकने के लिए कहा है। ऐसा करने पर वह मुझसे शादी करेगी और प्यार के लिए वह कुछ भी कर सकता है मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया में वाइरल हुए वीडियो की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है। उन्होंने बताया कि युवक के खिलाफ पहले भी एक छेड़छाड़ का मामला दर्ज है और सौरभ युवती से एकतरफा प्यार करता है युवती परेशान होकर अपना घर छोड़कर कहीं दूसरे स्थान पर किराए से रहने लगी है थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में युवती के बयान लिए जाएंगे। साथ ही वीडियो की सत्यता की भी जांच कराई जा रही है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »