Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, आत्महत्या बताकर कर किया दाह संस्कार, अब ऐसे हुआ खुलासा

बाराबंकी(kundeshwartimes) जिले में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या का खुलासा न हो जाए इसलिए पिता और भाई की मदद से शव को रात में ही जला दिया. वहीं, बेटे की मौत से बेचैन मां को अपनी बहू पर कुछ संदेह हुआ तो उसने पुलिस की मदद ली. पुलिस ने जब मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ी तो हत्याकांड का खुलासा हो गया. इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी उसके पिता, भाई और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, 25 जुलाई को टिकैतनगर थाना क्षेत्र के नबीपुर मजरे खेतासराय निवासी संजीत का शव घर की खिड़की से लटकता मिला था. इसके बाद रात को ही संजीत की पत्नी निशा देवी ने अपने पिता रामकेदार लोधी और भाई शिवराम लोधी को फोन कर बुलाया और संजीत का दाह संस्कार कर दिया. इस तरह अचानक से जवान बेटे की मौत मां रम्पता के गले से नीचे नहीं उतर रही थी. इसलिए वह बैचेन रहती थी.
इसी दौरान मां रम्पता को अपनी बहू निशा के व्यवहार में कुछ बदलाव दिखा. क्योंकि साल भर पहले ही निशा को संजीत के साथ ब्याह कर रम्पता अपने घर लाई थी. बहू निशा के इस बदले हुए व्यवहार ने रम्पता के अंदर संदेह पैदा कर दिया और उसे लगा कि कहीं न कहीं उसके बेटे की हत्या कराई है. इसी संदेह के चलते 4-5 दिन पहले रम्पता ने पुलिस कप्तान से मामले की जांच करने की गुहार लगाई. जिसपर पुलिस कप्तान ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कराई तो सच्चाई सामने आ गई.
एसपी बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह ने बुधवार को मीडिया को बताया कि नबीपुर मजरे खेतासराय गांव के ही रहने वाले गिरजोधन रावत का संजीत के घर आना जाना था. गिरजोधन 2 महीना पहले ही सऊदी से कमाकर लौटा था. संजीत के घर आने-जाने के दौरान उसके अवैध संबंध संजीत की पत्नी निशा से हो गए. यह बात जब संजीत को पता चली तो उसने इसका विरोध किया. इस पर निशा ने अपने प्रेमी गिरजोधन के साथ मिलकर पति संजीत को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. योजना के मुताबिक निशा हर रोज संजीत को शराब पिलाने लगी. यह सिलसिला कई दिनों तक लगातार चलता रहा, ताकि किसी को शक न हो.
यही नहीं शराब पिलाने के बाद निशा अपनी सास रम्पत पर विश्वास बढ़ाने और उसकी नजर में अच्छी बनी रहने के लिए अक्सर संजीत की शिकायत करती. निशा कहती थी कि देखिए किस कदर शराब पीते हैं. घटना वाले दिन भी पूर्व नियोजित तरीके से निशा ने संजीत को खूब शराब पिलाई और जब वह नशे में पूरी तरह धुत हो गया. तब उसने और अपने प्रेमी गिरजोधन के साथ मिलकर संजीत का गला दुप्पटे से दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए संजीत के गले में रस्सी में बांधकर शव को खिड़की से लटका दिया. इसके बाद निशा ने अपने पिता और भाई को रात में ही बुला लिया. उसने अपनी सास रम्पता से कहा कि दाह संस्कार कर दिया जाए नहीं तो पुलिस का झमेला होगा. जिसके बाद रात में ही संजीत का दाह संस्कार कर दिया गया.
एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल टिकैतनगर पुलिस ने आरोपी निशा देवी उसके प्रेमी गिरजोधन रावत, निशा के पिता राम केदार लोधी और भाई शिवराम लोधी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दुपट्टा, शव की जली हुई हड्डी व राख के साथ दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »