Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बन लोगों को ठगने वाला आया गिरफ्त में नरसिंहगढ़ में जन सहयोग से पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में ले कर भेजा जेल

आवाज बदलकर या अपना नाम बदलकर फोन पर ठगी करने वाले मामले तो काफी बार सुनने में आए हैं परंतु यहां जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पहचान बदलकर नकली ड्रग इंस्पेक्टर बन कर मेडिकल दुकान चलाने वाले व्यापारियों को ठगने की साजिश की थी परंतु जनता के सहयोग से पुलिस की टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
दिनांक 17/06/2021 को गाजिया स्कूल नरसिंहगढ़ स्थित किरण मेडिकल के संचालक सुरेश कुशवाहा एवं गीता मेडिकल स्टोर के संचालक भगवान सिंह परमार द्वारा थाना नरसिंहगढ़ पर रिपोर्ट की गई कि फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा दोनों मेडिकल स्टोर के संचालकों के साथ मेडिकल स्टोर का लाइसेंस चेक करने व स्टोर का इंस्पेक्शन के नाम पर धोखाधड़ी कर क्रमशः ₹6000 व ₹9000 रुपए ले लिए गए हैं रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 340/2021 धारा 420 आईपीसी का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया|
पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल चौधरी, उम्र 29 साल निवासी ग्राम बड़ा मोतीपुर थाना मलावर को दिनांक 18/6/2021 को रात्रि में हिरासत में ले कर उसके द्वारा किरण मेडिकल स्टोर व गीता मेडिकल स्टोर के संचालकों से इंस्पेक्शन के नाम पर लिए ₹6000 व ₹9000 कुल ₹15000 बरामद कर जप्त किये आरोपी को माननीय न्यायालय नरसिंहगढ़ जेआर पर पेश किया आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में है |
जनता के सहयोग के साथ ही आरोपी को हिरासत में लेकर थाना प्रभारी नरसिहंगढ निरीक्षक आर के चावरिया उनि अरविन्द राजपूत ,आर 694 अरविन्द मण्डलोई, आरक्षक 683 हृदेश आर 527 राघवेंद्र शर्मा, आरक्षक 269 रूपराम का योगदान रहा है ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »