Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

फिर आया भूकंप,नेपाल में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के भूंकप के झटके किए गए महसूस

(न्यूज डेस्क)नेपाल के मकवानपुर जिले के चितलांग में 4.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेपाल भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप के झटके गुरुवार (23 नवंबर) की सुबह-सुबह महसूस किए गए.

हालांकि, अभी तक किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है. आपको बता दें कि नेपाल में इसी महीने की शुरुआत में 3 नवंबर को 6.4 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिससे नेपाल उबरने की कोशिश कर रहा है.

नेपाल में महसूस किए गए 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके में जान-माल का अच्छा नुकसान हुआ था. उस दौरान 157 लोगों की मौत हो गई थी और हजारों की संख्या में लोग घायल भी हो गए थे.

भारत ने भेजी राहत सामग्री की चौथी किश्त

आपको बता दें कि हिमालयन राष्ट्र नेपाल में हाल ही में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसकी वजह से वहां के लोगों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ता है. पिछली बार 3 नवंबर को नेपाल के जाजरकोट में महसूस किए गए भूकंप के झटके में लगभग 8000 घर बुरी तरह से बर्बाद हो गए थे. उस दौरान भारत ने भूकंप से प्रभावित लोगों के लिए एक आपातकालीन सहायता पैकेज भेजा था, जिसमें जिसमें मेडिकल उपकरण, राहत सामग्री और बहुत कुछ शामिल था.

भारत ने बीते सोमवार (20 नवंबर) को ही नेपाल को आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति की भूकंप राहत सहायता की चौथी किश्त भेजी है. इस पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि यह त्वरित प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पड़ोसी पहले नीति के अनुरूप है, जो संकट के समय में अपने पड़ोसी देशों का समर्थन करने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. 3 नवंबर को जजरकोट और आसपास के इलाकों में आए भूकंप के बाद भारत ने अब तक नेपाल में प्रभावित परिवारों के लिए 34 टन से अधिक आपातकालीन राहत सामग्री भेजी है.

साल 2015 में भूकंप के झटके
नेपाल के इतिहास में अब तक के सबसे भयानक भूकंप के झटके साल 2015 में महसूस किए गए थे. उस दौरान 8 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी, तब भूकंप की तीव्रता 7.8 और 8.1 मापी गई थी. ये भूकंप के झटके 25 अप्रैल 2015 की सुबह स्थानीय समयानुसार 11 बजकर 56 पर महसूस किए गए थे. उस वक्त कई ऐतिहासिक मंदिर और इमारतें बुरी तरह से बर्बाद हो गए थे.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »