Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

फिर शर्मसार हुई इंसानियत! आजादी के अमृत महोत्सव में सामने आई तस्वीर, रिक्शे में शव ले जाने को बेटा मजबूर

शहडोल(kundeshwartimes)-  15 अगस्त के दिन शहडोल जिले में एक बार फिर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. जिसमें एक बार फिर से सिस्टम की कमियां उभरकर सामने आई हैं. एक ओर विकास के नए-नए दावे किए जाते हैं, तो वहीं दूसरी ओर इस तरह की तस्वीरें उनकी पोल खोल देती हैं, देखिये कैसे शव वाहन न मिलने की वजह से एक बेटे को अपनी मां के शव को रिक्शा में ले जाना पड़ा. आखिर एक बेटा अपने मां के पार्थिव शरीर को इस तरह ले जाने को क्यों मजबूर हुआ।

इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर

 इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली यह तस्वीर शहडोल जिले के बुढ़ार ब्लॉक के चिटूहला गांव की है. जहां के रहने वाले कैलाश कोल अपनी मां के पार्थिव शरीर को मालवाहक रिक्शे पर ले जाने को मजबूर हुआ. दरअसल कैलाश कोल की 70 वर्षीय मां की कुएं में डूबने से मौत हो गई थी. जिसका पोस्टमार्टम कराना था और उसके लिए शव वाहन की जरूरत थी, लेकिन कैलाश कोल भटकता रहा और उसे शव वाहन नहीं मिला. जब काफी प्रयास के बाद भी शव वाहन नहीं मिला, तो लाचार बेबस बेटा अपनी मां के शव को एक रिक्शा में रखकर लगभग 5 किलोमीटर का सफर तय कर आबादी के बीच से बुढ़ार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा. जहां पहले शव का पोस्टमार्टम कराया, उसके बाद भी उसे वहां से भी शव वाहन नहीं मिला, तो फिर शव वाहन न मिलने से नाराज बेटा फिर से उसी रिक्शे में अपनी मां को लेकर वापस आया. कहना होगा कि आखिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली इस तरह की तस्वीरें कब तब तक आती रहेंगी. एक ओर पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है, तो वहीं दूसरी ओर एक बेबस लाचार बेटा अपनी मां के पार्थिव शरीर को रिक्शे में लेकर घूमता नजर आ रहा है.

स्वास्थ्य विभाग से बात करेंगे

 वहीं इस पूरे मामले को लेकर जैतपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक मनीषा सिंह का कहना है की “यह चिटूहला वाला मामला मुझे मालूम नहीं था. आपने ही बताया है, निश्चित तौर पर इसमें में स्वास्थ्य अधिकारियों से बात करूंगी. ऐसी समस्या लोगों को क्यों आती है, आप समय पर वाहन उपलब्ध कराएं. जब आपके पास शव वाहन उपलब्ध है, जब आपके हर जगह स्वास्थ्य केंद्र में शव वाहन उपलब्ध है, तो उसका लाभ लोगों को क्यों आसानी से नहीं मिल पा रहा है. स्वास्थ विभाग में यह कमियां है, जिसके लिए कड़ाई से बात करनी पड़ेगी. गौरतलब है कि एक ओर विकास के नए-नए दावे किए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर इस तरह की तस्वीरें विकास की पोल खोल रही हैं.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »