Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

फ्लैट में युवती को बंधक बना कर 3 महीने तक दूकानदार करता रहा यौन शोषण, शादी का झांसा देकर किया था किडनैप

कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज डेस्क -भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक रेडीमेड कपड़ा व्यापारी ने युवती का किडनैप कर उसे 3 महीने तक प्लैट में बंधक बनाकर रखा. इस दौरान उसने उसके साथ रेप (Rape) किया. किसी तरह से युवती आरोपी के चंगुल से छूट कर परिजनों के साथ थाने पहुंची और व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

मामला तलैया थाना इलाके का है. गत मंगलवार को एक युवती ने थाने पहुंच कर रेडीमेड कपड़ा व्यापारी एवं फैशन अड्डा के संचालक खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती को रेतघाट तलैया स्थित एक फ्लैट में बंधक बना लिया था ।

और बीते जुलाई महीने से वह फ्लैट में पीड़िता का शारीरिक शोषण कर रहा था. दो दिन पहले आरोपी के चंगुल से छूटकर युवती अपने परिजन के पास पहुंची. उन्होंने बताया कि युवती की इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी ताहिर अथर के खिलाफ धारा 376(2)(N), 366, 344, 323 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि नदीम प्रेस रोड कोतवाली में आरोपी ताहिर फैशन अड्डा के नाम से रेडीमेड की दुकान का संचालन करता है. उसकी दुकान पर पीड़ित युवती खरीदारी के लिए पहुंची थी. इस दौरान आरोपी ने बहला-फुसलाकर युवती को अपने झांसे में लिया और उसे शादी करने का झांसा देकर अपने प्लेट में ले गया. इस फ्लैट में आरोपी ने युवती को 3 महीनों तक बंधक बनाकर रखा. उसके साथ कई बार गलत काम किया. इसके बाद आरोपी ने उससे शादी करने से भी इनकार कर दिया. कई बार युवती ने आरोपी के चंगुल से छूट कर भागने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि आरोपी उसे फ्लैट में बंद करके चला जाता था. पुलिस ने रिपोर्ट के बाद आरोपी को इब्राहिम पुरा इलाके से गिरफ्तार किया है ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »