Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बकरियां चराने गई नाबालिग बालिका की कोयला भट्टी में मिली जली लाश, ऐसे पहचाने परिजन

भीलवाड़ा(kundeshwartimes)  राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में आज गुरुवार बकरियां चराने गई नाबालिग बालिका का आज कोयले की भट्टी में जला हुआ शव मिला है. नाबालिग की लाश जिले के शाहपुरा पंचायत समिति के गिरडिया ग्राम पंचायत क्षेत्र में मिली है. जिसके कारण क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं.

भीलवाड़ा जिले की शाहपुरा पंचायत समिति क्षेत्र गिरडिया पंचायत क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका बुधवार को बकरियां चराने गई थी. जब शाम तक वह अपने घर वापस नहीं लौटी. तब परिजनों ने गांव वालों से पूछताछ की. फिर गांव के लोग उस नाबालिग बालिका की तलाश में जुट गए. आज गुरुवार सुबह बालिका का शव क्षेत्र में संचालित ईंट की भट्टी में मिला. जिसके कारण लोगों काफी आक्रोशित हो गए. यह खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई. इसके बाद क्षेत्र के भाजपा नेता अपने समर्थक संग मौके पर पहुंच गए. साथ ही पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. लोगों को समझा बुझाकर उनका गुस्सा शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं.
शाहपुरा पंचायत समिति की गिरडिया पंचायत क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग गुर्जर समाज की बालिका बुधवार को बकरियां चराने गई थी. जहां बालिका बुधवार दोपहर को क्षेत्र में संचालित कोयले की भट्टी के आस-पास बकरियां चराते दिखाई दी थी. लेकिन शाम तक बालिका घर नहीं पहुंचने पर परिवार वालों वह गांव वालों के साथ बालिका तलाश शुरू की. जब बालिका देर शाम तक नहीं मिली तब परिवार वाले पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने थाना पहुंचे, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था. आज सुबह गांव वालों ने फिर बालिका की तलाश शुरू की. तब गिरडिया पंचायत क्षेत्र में संचालित कोयले की भट्टी मे तलाश की. इस दौरान कोयले की भट्टी में बालिका का हाथ व चांदी का कड़ा मिला.

अचानक बालिका का जला हुआ शव मिलने से क्षेत्र में काफी आक्रोश फैल गया. सूचना मिलते ही भाजपा के वरिष्ठ राजनेता राजस्थान गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर, उप जिला प्रमुख शंकर लाल गुर्जर सहित काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे. मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. पीड़ित परिवार वालों की मांग है कि घटना की तथ्यात्मक जांच की जाए.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »