Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बटियागढ़ में बॉल उठाते वक्त विस्फोट…झोपडी में रखा था हथगोला खेत में खेलते वक्त हुआ हादसा, 4 बच्चे बुरी तरह झुलसे 2 गंभीर.. सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में कराया गया भर्ती…

दमोह (बटियागढ़) – जिले की सीमा से लगभग 30 किलोमीटर दूर बटियागढ़ थाना अंतर्गत एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर झोपडी में पड़ा हथगोले का विस्फोट होने से 4 मासूम बच्चे घायल हो गए जिन्हें तत्काल बटियागढ़ स्वास्थ्यकेंद्र में भर्ती कराया गया। लेकिन गंभीर अवस्था को देखते हुए। प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया। घटना में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल है जिनके साथ अन्य सभी घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है।
जानकारी के मुताबिक बबलू कुचबंदिया कि झोपडी में यह हथगोला रखा हुआ था। लेकिन घटना के बाद से ही बबलू कुचबंदिया एवं उसका पूरा परिवार फरार है। घटना में दोपहर के वक्त बच्चे मैच खेल रहे थे लेकिन झोपडी में गेंद जाने से वहां पहुंचे और उन्होंने गेंद के आकर की अजीबो गरीब चीज को खोलने की कोशिश की तो उसमे विस्फोट हो गया।
बताया गया है कि हथगोला होने की वजह से बच्चों ने ना समझी में खोलने की कोशिश की जिससे उसमे विस्फोट हो गया और सभी बच्चे घायल हो गए। घायलों में ओमकार पिता लक्ष्मण उम्र 13 वर्ष, नीलेश पिता संतोष उम्र 12 वर्ष, देवेन्द्र पिता पन्नीलाल उम्र 13 वर्ष, सुनील पिता रूपचंद उम्र 16 वर्ष का इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है। घटना में 2 बच्चे नीलेश अहीरवाल एवं ओमकार अहिरवार गंभीर रूप से घायल है ।
घटना की साथ जानकारी लगते ही एसएफएल टीम भी मौके का मुआयना करने घटना स्थल पर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि स्थानीय शराब भट्टी लगाने वालों की यह करतूत है जो अन्य घटनाओं को अंजाम देने के लिए अपने घरों में या आस पास में इस तरह हंथगोले छुपा कर रखते हैं। जिससे बजह से ही यह हादसा हुआ है। घटना के बाद से ही जिसके झोपड़े में हंथगोला पाया गया था उक्त व्यक्ति परिवार सहित फरार है। बटियागढ़ थाना प्रभारी ने उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए। मामले की जांच शुरू कर दी है, साथ ही फरार आरोपी की तलाश भी प्रारंभ कर दी है।

मोहन पटेल, ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स दमोह

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »