Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बड़वानी में 23 जून को वागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगेगा, हेलीकाप्‍टर से होगा आगमन

बड़वानी(kundeshwartime)-  बागेश्वर धाम वाले बाबा के नाम से देशभर में प्रसिद्ध पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री निमाड़-अंचल के बड़वानी शहर में पधारेंगे। कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने गत माहों में उनके दरबार में सपरिवार पहुंचकर बड़वानी आने के लिए निवेदन किया था, जिसे शास्त्री महाराज ने स्वीकार किया है। पंडित शास्त्री 23 जून की दोपहर से 24 जून की सुबह तक रूकेंगे।

आयोजन को लेकर पुख्‍ता व्‍यवस्‍था

कैबिनेट मंत्री पटेल ने रविवार दोपहर को प्रेस वार्ता में बागेश्वर महाराज के होने वाले भव्य आयोजन को लेकर जानकारी दी। जिला मुख्यालय पर होने वाले प्रवचन आयोजन को लेकर पुलिस-प्रशासन पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था संभालेगा।

वहीं आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर शहर के सकल समाज प्रमुखों ने अपनी सहमति प्रदान की है। आयोजन को लेकर शनिवार रात्रि संकट मोचन हनुमान मंदिर में विभिन्न समाजों की बैठक हुई। इसमें समाजजनों ने विभिन्न व्यवस्थाओं की जवाबदारियां ली।

हेलीकाप्टर से आएंगे, भव्य स्वागत होगा

मंत्री पटेल ने बताया कि 23 जून की दोपहर बागेश्वर धाम के महाराज हेलीकाप्टर से बड़वानी आएंगे। धोबड़‍िया तालाब के डीआरपी लाइन मैदान पर हेलीपेड बनाया जा रहा है। वे वाहनों के काफिले के साथ महाराज धोबड़‍िया वाल मार्ग से होकर मां वैष्णोदेवी मंदिर के सामने से लाड़ली लक्ष्मी मार्ग होकर महेंद्र टॉकिज, रोटरी स्कूल, मोटीमाता चौक और कारंजा चौराहा होकर अंजड़ नाका नार्थ एवेन्यु स्थित मंत्री के निवास पर पहुंचेंगे। इस दौरान रास्तेभर महाराज का द्वार लगाकर और पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत होगा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »