Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बलात्कार के सभी आरोपियों को झाबुआ पुलिस ने महज कुछ घटों में ही किया गिरफ्तार,झाबुआ कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मनीष वाघेला की रिपोर्ट

झाबुआ (ब्यूरो) 21.10.2020 की शाम को फरियादिया के द्वारा थाना पेटलावद आकर बताया कि-दिनांक 17.10.2020 को दशरथ जो कि फरियादिया के घर के सामने रहता है। वह फरियादिया को काम करने की बात को लेकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा कर पोस्टऑफिस के ऊपर एक मकान में ले गया जहां पर हिरालाल, रितेश, कोमल एवं 1 नाबालिग पहले से अंदर बैठे थे। फिर पांचों आरोपियों ने फरियादिया के साथ बारी-बारी से गलत काम(बलात्कार) किया व धमकी दी कि यदि यह बात किसी को बताई तो तुझे जान से खत्म कर देंगे। फिर दिनांक 18.10.2020 को उन्ही पांचो आरोपियों ने पीड़िता को कानवन रोड तरफ जंगल में एक नाले में ले जाकर जबरदस्ती गलत काम(बलात्कार) किया एवं पून: धमकी दी जिससे कि पीड़िता डर गई। सूचना मिलते ही तत्काल थाना पेटलावद पर अपराध क्रं. 502/2020 धारा 366,376(2)(N),376(D),342,506 भादवि एवं 3(2)V एसटी/एसी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा थाना प्रभारी पेटलावद श्री संजय रावत को आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। निर्देशानुसार थाना पेटलावद के द्वारा आधा दर्जन विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा सभी आरोपियों के घरों एवं अन्य जगहों पर दबीश देकर सभी पाचों आरोपियों को महज कुछ घटों में ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम :-
1- दशरथ पिता रतनलाल उम्र 27 वर्ष निवासी सुभाष मार्ग पेटलावद
2- हिरालाल पिता अमरसिंह उम्र 24 वर्ष निवासी टीपाईवी थाना सरदारपुर जिला धार
3- रितेश पिता प्रदीप उम्र 18 वर्ष निवासी तलावपाडा पेटलावद
4- कोमल पिता हिरालाल उम्र 21 वर्ष निवासी तलावपाडा पेटलावद
5- एक नाबालिग

सराहनीय कार्य में योगदान :-
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी पेटलावद सजंय रावत, उनि नरेश ननामा, अशोक बघेल, लोकेन्द्र, प्रआर. 194 दिग्विजय, 433 फोदलसिंह, आर. 393 दंगल, 85 पप्पूसिंह, 226 अनिल, 131 अरूण, 623 मोतीलाल का योगदान रहा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »