Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बसस्टैंड क्षेत्र में खड़ी आधा दर्जन से अधिक बसे जलकर खाक,आधी रात के बाद बस स्टैंड पर आग ही आग,दमोह से मोहन पटेल की रिपोर्ट

आधा दर्जन से अधिक बसे जलकर खाक.. हादसा या साजिश फिलहाल नहीं लग सका कोई सुराग.. अरिहंत ट्रेवल्स की 3, नाजिस ट्रेवस की दो, गॉड गिफ्ट ट्रेवल्स तथा जैन बस सर्विस की एक एक बस जलकर हुई कबाड़..

दमोह। विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में उलझे दमोह जिला मुख्यालय पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की आम सभा के ठीक पहले रात दो बजे बस स्टैंड क्षेत्र में आग का तांडव देखने को मिला है। प्राइवेट बस स्टैंड पर खड़ी रहने वाली यात्री बसों में एक-एक करके आग भड़कने और देखते ही देखते आधा दर्जन से अधिक बसों के जलकर खाक हो जाने के घटनाक्रम ने बस स्टैंड सहित शहर के सुरक्षा हालातों पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है..

दमोह के प्राइवेट बस स्टैंड पर हमेशा की तरह पचासों बसें रात्रि में खड़े होने के बाद सुबह गन्तव्य की और रवाना होती है। रात करीब दो बजे यहा पर एक बस के पीछे के हिस्से में आग की खबर एक चाय वाले ने पुलिस गश्त जवान को दी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस और कंट्रोल रूम तक सूचना पहुंचने के बाद जब तक फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचती तब तक आधा दर्जन से अधिक बसों में आग फैल चुकी थी। इसके बाद आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड से पानी की बौछार शुरू की गई करीब दो घण्टे की मशक्कत के बाद जब आग पर काबू पाया गया तब तक 7 बसे पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। जब कि चार बसो को मामूली नुकसान पहुंचा है। वही आसपास खड़ी अन्य बसों को वहां से हटा लिए जाने के कारण यह बसे बच गई।


आग से जलकर खाक हुई बसों में अरिहंत ट्रेवल्स की 3 बस, रिंकू खान नाजिस ट्रेवस की दो बस, समीर कुरैशी गॉड गिफ्ट ट्रेवल्स की एक बस तथा जैन बस सर्विस राजकुमार जैन की एक बस जैन शामिल बताई गई है। घटना की जानकारी लगते ही सीएसपी अभिषेक तिवारी कोतवाली टीआई एचआर पांडे मगरोन थाना प्रभारी अभिषेक यादव सहित स्थानीय पुलिस के जवान मोर्चा संभालेे रहे तथा आग को आगे को बढ़ने और फैलने से रोकने के लिए रणनीति अख्तियार करते रहे। जिस वजह से आग बेकाबूू होने के बाद आसपाास के क्षेत्र में नहीं बढ़ सकी मामले में सीएससी अभिषेक तिवाारी का कहना है आग पर काबूू पा लिया गया है तथा जांच के बाद आगजनी की वजह का पता लगने की उम्मीद है।


उल्लेखनीय है कि यह आग किसी हादसे की वजह से भड़की या फिर किसी की साजिश थी इसको लेकर संशय की एक बजह इस आगजनी की शिकार बसों में शामिल बसों में उस बस मालिक की 2 बसे भी शामिल है जिसके ऊपर पिछले दिनों इंदौर से चोरी की बस लाकर रंग पेंट कराकर चलवाने और बाद में कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी की उपरोक्त बस को पकड़कर कोतवाली में खड़े करवाने के बाद मामले में कार्रवाई के बजाय राजीनामें की कोशिशें कराए जाने के आरोप सामने आए थे।

वही कुछ अन्य बस मालिकों के बीच टाइमिंग व परमिट को लेकर आपस में विवाद की स्थिति भी पूर्व में सामने आती रही है। इधर दमोह चुनाव की बेला में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आगमन के पूर्व सामने आए आगजनी के इस भीषण घटनाक्रम के जरिए कहीं किसी की अशांति फैलाने की साजिश तो नहीं थी इसको लेकर भी लोगो के जेहन में सवाल उठना लाजमी है।

ऐसे में आवश्यक हो गया है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराकर पुलिस दूध का दूध और पानी का पानी करते हुए कार्यवाही करके आगजनी की वजह सामने लाए। जिससे इस तरह की घटना दोबारा ना हो सके। दमोह के इतिहास में यह पहला मौका है जब रात्रि मेंं खड़ी रहने वाली बसों को आगजनी का शिकार होना करना पड़ा है।   

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »