Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बांधवगढ़ मे दो नवजात शावकों की मौत,ताला वन परिक्षेत्र का मामला, कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनिल पटेल की रिपोर्ट

रीवा -9 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे हाथी गश्त के दौरान ताला परिक्षेत्र की दक्षिण गोहडी बीट के कक्ष क्रमांक 301 में उमरहा पहाड़ी के ऊपर एक गुफा के समीप 2 नवजात मादा बाघ शावक देखे गए, जिनकी आंखें भी नहीं खुली थीं। इनमें से एक मृत अवस्था में थी और दूसरी शावक आवाज़ कर रही थी। दोनों शावक गुफा से कुछ दूर पाए गए। मामले को लेकर पार्क संचालक विन्सेन्ट रहीम ने बताया कि घटना की सूचना पर सहायक संचालक ताला और वन्य जीव पशु चिकित्सक को मौके पर रवाना किया गया एवं सूचना मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक को दी गई। उनके द्वारा वन्य जीव विशेषज्ञों से राय लेकर शावकों पर रात भर नज़र रखने के निर्देश दिए। आज सुबह पुनः स्थल पर जाकर देखने पर दोनों शावक मौके पर मृत पाए गए। मौके पर मादा बाघ के पद चिन्ह भी देखे गए जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि शावकों की मां रात में उनके पास अाई थी। सुबह दोनों मृत शावकों को बाथन लाया गया और क्षेत्र संचालक विंसेंट रहीम,सहायक संचालक ताला अभिषेक तिवारी, श्रीमती बीनू सिंह और अन्य कर्मचारियों तथा एनटीसीए के प्रतिनिधि सीएम खरे की उपस्थिति में पार्क के सहायक वन्य जीव शल्य चिकित्सक डॉ नितिन गुप्ता द्वारा शव किया जाकर सैंपल लिए गए एवं दाह संस्कार किया गया॥

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »