Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बाइक की आपसी भिड़ंत में एक को मौत,एक रिफर,अज्ञात बाइक चालक फरार,अमानगंज से कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो सरबेन्द्र सिंह यादव की रिर्पोट

अमानगंज :- आए दिन हो रहे लगातार दुर्घटनाओं के बीच आज अमानगंज से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर ग्राम सिरी के पास पन्ना से ग्राम सिरी स्कूल जा रहे शिक्षक को सामने से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि मृतक अब्दुल रज्जाक की मौके पर ही मौत हो गयी।वही टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अब्दुल रज्जाक (55)निवासी पन्ना,भूतपूर्व सैनिक थे।जो सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद शासकीय कन्या प्राथमिक शाला ग्राम सिरी में प्रभारी हेडमास्टर पद पर पदस्थ थे।साथ ही उनके साथ ओपेन्द्र कुमार खरे(50) शासकीय बालक प्राथमिक शाला सिरी में हेडमास्टर है।जो पन्ना से बाइक द्वारा ग्राम सिरी विद्यालय जा रहे थे।तभी सिरी की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात बाइक चालक ने, बाइक को टक्कर मार दी।जिससे बाद शिक्षक अब्दुल रज्जाक और ओपेन्द्र खरे नीचे गिर गये।जोरदार टक्कर से अब्दुल रज्जाक एवं ओपेन्द्र खरे गंभीर रूप से घायल हो गए।वही टक्कर मारने वाला बाइक चालक बाइक सहित मौके से फरार हो गया।काफी देर तक वहीं जमीन पर पड़े रहने के बाद किसी व्यक्ति द्वारा डायल हंड्रेड को सूचना दी गई। जिसमें डायल हंड्रेड द्वारा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमानगंज लाया गया।गंभीर रूप से घायल अब्दुल रज्जाक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।वही साथी गंभीर रूप से घायल ओपेन्द्र खरे को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वह डॉक्टर ने अब्दुल रज्जाक के सिर में चोट लगने की वजह से मौत होने की बात कही। मृतक के परिजनों को फोन के माध्यम से सूचना दी गई। इसके बाद अस्पताल पहुंचे मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर कर बुरा हाल था। जैसे ही शिक्षा विभागीय कर्मचारियों को पता चला। लोग अपने साथियों को देखने के लिए अस्पताल पहुंच गए।

सरबेन्द्र सिंह यादव, ब्यूरो अमानगंज

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »