Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बागेश्वर धाम में हुई युवक की मौत, बाबा के सामने आया चक्कर, दी भभूति फिर भी नही बची जान

छतरपुर(kundeshwartimes) विश्व प्रसिद्धबागेश्वर धाम में एक और युवक की मौत का मामला सामने आया है. मृतक विजय कश्यप उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का निवासी था. लेकिन वर्तमान में परिवार के साथ गुजरात में रह रहा था. वह गुजरात में फर्नीचर बनाने का काम करता था. मृतक विजय कश्यप कुछ दिन पहले अपनी पत्नी, साली एवं बेटे के साथ बागेश्वर धाम आया था. जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह चक्कर खाकर गिर गया. परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.बताया जा रहा है कि मृतक झटके आने की बीमारी से पीड़ित था. इलाज के लिए परिवार के लोग उसे बागेश्वर धाम लेकर आए थे. परिवार के लोगों को उम्मीद थी कि बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री को दिखाने के बाद वह बिलकुल ठीक हो जाएगा. लेकिन चक्कर आते ही युवक जमीन पर गिरा और उसके बाद उसकी हालात संभली नहीं.

मृतक की साली मनीषा एवं सेवादार ने बताया की विजय कश्यप को धीरेंद्र शास्त्री के सामने ही चक्कर आ गया था. उसे जमीन पर गिरा देखकर बाबा ने भभूती दी और कुछ देर सेवा भी की. लेकिन कुछ देर बाद विजय के शरीर में हलचल होना बंद हो गई. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए उसे वापस गुजरात ले गए. बता दें कि इससे पहले भी बागेश्वर धाम में कई लोगों की मौतें हो चुकी हैं. जबलपुर के पनागर में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई थी.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »