Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बाबा अमरनाथ यात्रा पर झाबुआ ज़िलें से सैकड़ो श्रद्धालु गए – सभी सुरक्षित,पवित्र अमरनाथ गुफा में बादल फटने से भारी क्षति – ज़िलें के अनेक यात्री भी शामिल,अमरनाथ यात्रा से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो की खास रिपोर्ट

यात्रा कुछ दिनों के लिए स्थगित


झाबुआ/थांदला। शुक्रवार शाम 5 से 5:30 बजे के मध्य अचानक बाबा अमरनाथ गुफा के निकट ही बादल फटने से चारों तरफ तबाही का मंजर दिखाई देने लगा है। कुछ लंगरों को भारी नुकसान हुआ है वही गुफा के ठीक सामने लगे टेंटों जिसमें भी 8-10 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था रहती है, तेज बहाव में दर्जनों टेंट भी बह गए है। फिलहाल रेस्क्यू जारी है वही यात्रा भी कुछ समय के लिए रोक दी गई है।

दर्जनों मरे अनेक घायल – 6 फुट तक जमा हो गया मलबा

अचानक हुई इस दुर्घटना में दर्जनों लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है जो देश के अनेक हिस्सों के हो सकते है। वही सैकड़ों घायल भी हुए है जो यात्रा के दौरान भी फिसलन का शिकार हुए है। सेना, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ समेत आपदा प्रबंधन से जुड़ीं कई टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं जो यात्रियों का रेस्क्यू कर रही है वही लापता लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। लेकिन काम थोड़ा मुश्किल है क्योंकि मलबा करीब 6 फिट तक जमा हो चुका है जो दोनों ही मार्ग में भी जमा हो गया है। अमरनाथ हादसा स्थल पर शनिवार को पहुंचे जम्मू-कश्मीर पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक विजय कुमार ने कहा कि मलबे को साफ किया जा रहा है। मलबा हटने के बाद ही मृतकों की सही संख्या का पता चलेगा। उन्होंने कहा कि आतंकी हमलों के खतरे को देखते हुए इस बार सभी यात्रियों को रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन कार्ड दिए गए हैं। इससे जुड़ा डाटा भी देखा जा रहा है।

झाबुआ ज़िलें से अनेक यात्री भी वहाँ थे मौजूद – सभी सुरक्षित

झाबुआ ज़िलें से यात्रा को गये अनेक श्रद्धालु उस समय बाबा की गुफा के निकट ही मौजूद थे लेकिन सभी सुरक्षित है। जानकारी देते हुए भोला भण्डारा परिवार के संचालक सदस्य पवन नाहर ने बताया की उनके साथ थांदला रोड़ नव निर्वाचित सरपंच रूपसिंग सिंगाड, सोहनलाल परमार, पं. हेमेंद्र गिरी, मनीष वाघेला, भरतसिंह चौहान, रमेश बामनिया, नरसिंग अमलियार, कन्हैया चोपड़ा आदि 9 सदस्य साथ मे थे जो उसी समय करीब 3 बजे बाबा के दर्शन कर बालटाल के मार्ग से लौट रहे थे तभी बिजली के साथ तेज आवाज सुनाई दी वही मार्ग में बारिश भी होने लगी। कुछ समय के बाद नीचे नदी में तेज बहाव के साथ कुछ सामान जाते दिखाई देने लगे। ज़िलें के थांदला के महेश नागर व नीरज सौलंकी सहित 21 सदस्य भी बाबा के दर्शन कर प्रातः ही बालटाल मार्ग से लौट गए थे। भोलें भण्डारा परिवार के 50 से ज्यादा सदस्य एक दिन पूर्व ही यात्रा कर सकुशल लौट चुके थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज़िलें के सभी यात्री सकुशल है, लेकिन तबाही के बाद के मंजर को देखकर अन्य संभावनाओं से भी इंकार नही किया जा सकता।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »