Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बारिश व तूफान के बीच अचानक पेड़ गिरने से दो युवकों की हुई घटनास्थल पर मृत्यु द्रवित हो शव निकालने में जुटे रहे पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना

हनुमना(kundeshwartimes)- बीती रात तकरीबन 8 बजे बारिश व तेज आंधी तूफान के दौरान हनुमना तहसील के ग्राम बहुत ही में एक बड़े आम के पेड़ गिरने से लूना सवार दो युवकों की पेड़ के नीचे दबकर घटनास्थल पर ही जहां मौत हो गई वही घटना के तत्काल बाद कोहराम सा मच गया सूचना लगते ही जहां मऊगंज थाना प्रभारी नागेंद्र यादव दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे वहीं दूसरी ओर पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से द्रवित हो स्वयं शवों को निकालने में जूट गये।


बताया जाता है कि दोनों युवक अपनी लूना से कहीं जा रहे थे जैसे ही मेन रोड से बहुती ग्राम की ओर मुड़े थे की रोड के किनारे स्थित एक भारी भरकम आम का वृक्ष चरमरा कर धराशाई हो गया और बाजू से निकल रहे दोनों युवक उस भारी-भरकम वृक्ष में दब गए घटनास्थल पर ही उनके प्राण पखेरू भी उड़ गए पेड़ गिरने की तेज आवाज से आसपास के लोग दौड़ पड़े कोहराम मच गया लोगों ने टॉर्च जलाकर देखा तो लूना सवार दोनों युवक दबे पड़े थे घटना करंट की तरह समूचे क्षेत्र में पहुंच गई कुछ ही क्षणों में मऊगंज थाना प्रभारी नागेंद्र यादव एएसआई एलबी सिंह चौहान नरेंद्र सिंह तोमर राजेंद्र सिंह आदि के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर फौरी कार्रवाई मे जुट गए वही सूचना पाकर पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह पहुंचते ही पटना की भी भीभत्सता को देख दुख से द्रवित हो स्वयं शवों को निकलवाने में जुट गये।

 

मृतकों की पहचान गुलाब कुशवाहा (22) पिता त्रिययुगी कुशवाहा और रमऊ कुशवाहा (25) पिता चंद्रभान कुशवाहा दोनो निवासी माजन मानिकराम के रूप में हुई, उल्लेख करना आवश्यक है कि घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी ।

थाना प्रभारी नागेंद्र यादव नरेंद्र सिंह तोमर यस आई एल बी सी चौहान राजेंद्र सिंह तथा पूरा थाना स्टाफ घटनास्थल पर भले ही पहुंच गया था लेकिन घटना इतनी भीभत्स थी कि देखकर रोंगटे खडे हो जाते थे कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन की मदद से शव को निकाला गय तथा पीएम के लिए मऊगंज सिविल अस्पताल ले जाया गया  जहां पोस्टमार्टम के बाद 100 परिजनों को सौंप दिया गया।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »