Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बालू चोरी करने वालो पर लगी लगाम तो बौखला गए बालू रेत माफिया सहकार ग्लोबल कंपनी के अधिकारियों को फसाने का रच रहे है षड्यंत्र।।कुंडेश्वर टाइम्स प्रदेश संवाददाता अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली(kundeshwartimes)- मध्य प्रदेश स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड भोपाल के द्वारा खनिज विभाग ने जब से रेत का ठेका सहकार ग्लोबल कंपनी को दिया है।

तब से चोरी एवं अवैध परिवहन करने वाले कारोबारी में खलबली मच गई है जानकारी के मुताबिक तथाकथित बालू माफिया जो लंबे समय से रेत की चोरी करते थे उनकी चोरी पर लगाम लगाते ही उनके अंदर बौखलाहट सी छा गई है गलत तरीके से सहकार ग्लोबल कंपनी के अधिकारियों को फसाने की साजिश की जा रही है एक ऑडियो में बात करते हुए कांग्रेस नेता मनोज शाह आम आदमी पार्टी नेता संदीप शाह सहकार ग्लोबल कंपनी के छोटे कर्मचारियों से बात करते हुए कहा कि अपने बड़े अधिकारियों का नाम लो कि इन्होंने गलत काम करने के लिए बोला है बताने का तात्पर्य है कि विगत दिन हुए खदान में मारपीट में ग्लोबल कंपनी के कर्मचारियों का कोई दोष नहीं बताया गया लेकिन ड्राइवर की गलती के कारण और गाली गलौज देने के कारण हाथापाई हो गई जिसमें पुलिस के द्वारा एफआईआर भी दर्ज की गई है उसी का मौका उठाकर तथाकथित युवा नेता ने सहकार ग्लोबल कंपनी के कर्मचारी एवं ड्राइवर में झगड़ा हुआ था उसी कर्मचारी को मनोज शाह ने फोन पर बात करते हुए कहा कि अपने उच्च अधिकारियों का नाम लो इन्होंने मारपीट करने के लिए कहा था जिससे तुम्हारा नाम FIR से कटवा देंगे।

इससे यह सिद्ध होता है कि तथाकथित बालू माफिया मनोज शाह और संदीप शाह चोरी बंद होने से बौखला गए हैं और पीड़ित लड़के के पिता को लेकर जगह-जगह झूठी शिकायत करवाने में लगे हैं व्यक्ति के पिता जी का कहना है कि हमें बहला फुशला कर कुछ लोग हमसे शिकायत करवा रहे हैं क्योंकि ऑडियो सामने आने के बाद यह तो साफ हो जाता है कि किस तरह से चोरी करने वाले ये दोनो नेता अपनी अपनी पार्टी की आड़ लेकर अवैध धंधे कर रहे हैं मनोज शाह और संदीप शाह पार्टी की छवि को भी धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं तथा सहकार ग्लोबल कंपनी के उच्च अधिकारियों को झूठी शिकायत में फसाना चाहते हैं।

अपने पावर का दुरुपयोग करके सहकार कंपनी पर दबाव बना रहे है ताकि बालू माफिया आसानी से चोरी करने में सफल हो सके रेत माफिया के द्वारा वेडन क्षेत्र में कई गोपनीय स्थान पर रेत बालू को डंप करके रखा हुआ है समय-समय पर अपने बालू स्टॉक से शहर में चोरी चोरी वाहन निकालते हैं पहले भी खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग के द्वारा कई बार कार्रवाई भी हो चुकी है।

कंपनी को परेशान करने के लिए तमाम हथकंडे अपना रहे हैं कहीं आंदोलन करने की धमकी देते हैं तो कहीं गाड़ी रोक देने की इतना ही नहीं बल्कि मारपीट एवं रेत खदान न चलने देने की धमकी दे देते हैं ।। जल्द आपके सामने ऑडियो भी वायरल किया जाएगा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »