Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बाल गृह में समाज के लोग सहयोग दें-कलेक्टर,पन्ना से कुंण्डेश्वर टाइम्स नगर ब्यूरो राजेन्द्र सिंह लोधी की रिर्पोट

बेसहारा बच्चों को सहारा देने बाल गृह का भव्य शुभारंभ

पन्ना – जिला मुख्यालय की सिंचाई कालोनी में स्थापित बाल गृह का शुभारंभ कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से वैदिक रीति से पूजन उपरांत फीता काटकर किया गया। इस बाल गृह का संचालन चित्रगुप्त महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति द्वारा मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस बाल गृह में 6 वर्ष से 18 वर्ष तक के बेसहारा बच्चों को रखा जाएगा। बाल गृह के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि इसके सफल संचालन एवं रह रहे बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए समाज का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग बाल गृह के संचालन में आवश्यक सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के लोगों ने कुपोषण को खत्म करने में सक्रिय सहयोग दिया है। आगे भी इसी तरह सहयोग देते रहेंगे। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी उदल सिंह ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि किशोर न्याय नियम 2015 एवं 2016 के तहत यह बाल गृह संचालित किया जा रहा है। इस बाल गृह में अनाथ, बेसहारा, निराश्रित, परित्यकता, गुमशुदा, मानव तस्करी से मुक्त, भिक्षावृत्ति, बाल श्रमिक, असमर्थ माता-पिता, मातृ-पितृ विहीन बच्चों को रखकर उनकी देखरेख, उपचार, शिक्षा, प्रशिक्षण, विकास और पुर्नवास की व्यवस्था की गयी है। बाल गृह में रह रहे बच्चों की देखरेख एवं संरक्षण के लिए एक समिति गठित की जाएगी। वह समिति प्रत्येक शनिवार को बाल गृह का निरीक्षण करेगी। जिला स्तर पर बाल संरक्षण समिति माह में एक बार बाल बृह का निरीक्षण करेगी। विशेष न्यायाधीश द्वारा प्रत्येक माह निरीक्षण किया जाएगा। प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड के माह के चौथे बुधवार को निरीक्षण किया जाएगा। सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास माह में दो बार बाल गृह का निरीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा समय-समय पर नियमानुसार निरीक्षण की व्यवस्था रहेगी। बाल गृह में रह रहे बच्चों को गोद लेने की सुविधा भी उपलब्ध की जाएगी। बाल गृह में रहने वाले प्रत्येक बच्चे को अनमोल बेवसाईट एवं मिसिंग चाइल्ड बेवसाईट पर दर्ज किया जाएगा। प्रत्येक पुलिस थाने में एक बाल कल्याण अधिकारी की नियुक्ति की गयी है जो इस बाल संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत आने वाले बच्चों के प्रकरणों को देखेंगे। बाल गृह में पुलिस विभाग, चाइल्ड लाईन, श्रम विभाग आदि द्वारा बाल गृहों में बच्चे भेजे जाएंगे। बच्चों को बाल गृह में प्रवेश देने से पहले उनके संबंध में पूरी जांच करने के उपरांत बच्चों को बाल गृह में रखा जाएगा। इस अवसर पर पृथ्वी ट्रस्ट के अध्यक्ष यूसुफ बेग, जिला पंचायत सदस्य केशव प्रताप सिंह, श्रीमती दिव्यारानी, मनीष मिश्रा, मीना सिंह यादव, वैभव थापक, दीपक तिवारी, मनीष शर्मा आदि के द्वारा सम्बोधित किया गया। सम्बोधन में इन्होंने जिले में कुपोषण मुक्ति के लिए चलाए जा रहे पोषण संजीवनी अभियान की सराहना की गयी। सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में चित्रगुप्त महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की ओर से शैलेन्द्र निगम द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

राजेन्द्र सिंह लोधी,नगर ब्यूरो पन्ना

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »