Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बिना किसी अवकाश स्वीकृति के अपने कर्तव्य से अनुपस्थित रहने पर जबेरा तहसील के 3 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी/कुंडेश्वर टाइम्स समाचार संपादक मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

 

दमोह‌ / तहसीलदार एवं रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत निर्वाचन) जबेरा के प्रतिवेदन अनुसार त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 को दृष्टिगत् रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एस.के.चैतन्य के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी भव्या त्रिपाठी ने तहसील जबेरा के 3 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
निर्वाचन कार्य दायित्वों के निर्वहन किए जाने हेतु नियुक्त किये जाने उपरांत रिटर्निंग ऑफिसर के कहने के बावजूद भी बिना किसी अवकाश स्वीकृति के अपने कर्तव्य से अनुपस्थित रहने पर आपका यह कृत्य म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम-1965 का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुये कृषि विभाग जबेरा के कम्प्यूटर आपरेटर संजय पाटकर, तहसील कार्यालय जबेरा के भृत्य गुलाब रोहित तथा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जबेरा के भृत्य नरेन्द्र सिंह राजपूत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है ।
जारी आदेश में कहा गया है कारण बतायें कि आपके द्वारा इस प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण क्यों न आपके विरूद्ध म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील)-1966 के तहत दंडित किये जाने हेतु कार्यवाही की जाये । तत्संबंध में अपना उत्तर नोटिस प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर स्थानीय निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत करें। समय अवधि में उत्तर प्राप्त न होने की दशा में आपके विरूद्ध एव पक्षीय कार्यवाही की जायेगी।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »