Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बिहार में फिर नया कांड, ओवरब्रिज में हवाई जहाज फंसने के बाद अब मार्केट में घुसी ट्रेन की बोगी

बिहार/भागलपुर (kundeshwartimes)- बिहार के भागलपुर में रविवार की सुबह लोहिया पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए ट्रेन की बोगी बाजार में घुस आई. बीच बाजार में अचानक ट्रेन की बोगी देखकर लोग हैरान रह गए. गनीमत ये रही कि किसी के कोई जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ. रेलवे के अधिकारी हादसे वाली जगह पर पहुंचकर रास्ते पर अटकी बोगी को हटाने में लग गए.

जब बाजार में घुसी ट्रेन की बोगी 

हुआ ये कि ट्रेन की बोगी ट्रेलर पर लोड होकर लोहिया पुल से जा रही थी. इसी बीच ट्रेलर के ड्राइवर का ट्रक से कंट्रोल खत्म हो गया. बेकाबू होते ही ट्रेन की बोगी लोहिया पुल को तोड़ते हुए सड़क पर बाजार में घुस गयी. हादसे के बाद वहां भगदड़ की स्थिति बन गई. स्टेशन जाने वाला रोड बाधित हो गया।

बेकाबू ट्रक से मची अफरातफरी

हादसे की सूचना पर रेलवे के अधिकारी और आरपीएएफ की टीम भी मौके पर पहुंची. ट्रैफिक पुलिस ने रूट को डायवर्ट कर बोगी को हटाने का प्रयास करना शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह 8 बजे के आसपास ये हादसा हुआ. ट्रेलर बोगी को लेकर स्टेशन की ओर जा रहा था. लेकिन तभी वो बेकाबू हो गया. हादसे की वजह ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है.

ड्राइवर गंभीर रूप से घायल 

ट्रेलर का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है. ड्राइवर ने अपनी सूझ-बूझ न दिखाई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. फिलहाल पुलिस ने ट्रेलर के ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया. रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि क्रेन से बोगी को हटाकर स्टेशन पर लेकर जाएंगे

ओवरब्रिज में अटका था हवाई जहाज 

बिहार में 72 घंटे में ये दूसरा विचित्र मामला है. इससे पहले मोतिहारी में हवाई जहाज फ्लाईओवर के नीचे अटक गया था. उस वक्त वो भी एक ट्रेलर पर लोड था. ट्रेलर के पहियों की हवा निकालकर हवाई जहाज को निकाला गया.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »