Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बीमार किशोरी ने खाट पर तय की 25 किमी की दूरी तब जाकर मिली सरकारी सुविधा छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र उपचार के लिए भेजा गया

गढ़चिरौली/छत्तीसगढ़(kundeshwartimes)  चिकित्सा सुविधाओं की पोल खोलती एक घटना सामने आई है. यह घटना छत्तीसगढ़ की है जहां एक बीमार किशोरी को इलाज के लिए उसे महाराष्ट्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराना पड़ा. पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस की सुविधा नहीं मिलने पर उसे खाट पर करीब 25 किलोमीटर दूरी तय कर ले जाना पड़ा.आदिवासी इलाकों में बुनियादी ढांचे की कमी को उजागर करने वाली एक घटना में पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ की एक 17 वर्षीय बीमार लड़की के रिश्तेदारों को उसके इलाज के लिए खाट पर 25 किमी दूर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली ले जाना पड़ा. बीमार लड़की का नाम शीला (परिवर्तित नाम ) है. एक अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के बकावंड इलाके के मेटावाड़ा गांव की किशोरी को उसके रिश्तेदारों ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के भामरागढ़ तालुका के लहेरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
उन्होंने बताया कि लड़की के परिवार के सदस्यों ने उसे एक खाट पर लिटाकर और अपने कंधों पर उठाकर लगभग 25 किलोमीटर तक कठिन यात्रा की. अधिकारी ने कहा कि मानसून के दौरान मलेरिया के मामले बढ़ रहे हैं और छत्तीसगढ़ के चार से पांच सीमावर्ती गांवों के मरीज लहेरी पीएचसी में इलाज की मांग कर रहे हैं क्योंकि यह उनके लिए पड़ोसी राज्य के नारायणपुर पीएचसी से करीब है. इस बीच एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया, ‘हालांकि जिला प्रशासन के पास एम्बुलेंस है और उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ फोन नंबर साझा किए हैं. ये गांव पहाड़ी इलाकों में स्थित हैं, जहां वाहन चलने योग्य सड़कें नहीं हैं और नेटवर्क कनेक्टिविटी खराब है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »