Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बुंदेलखंड के लिए युगांतकारी साबित होगी केन-बेतवा लिंक परियोजना- प्रहलाद सिंह पटेल /कुंडेश्वर टाइम्स समाचार संपादक मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

 

दमोह / केंद्रीय राज्यमंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने केन-बेतवा परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय नदियों को जोड़ने का कार्य ही नहीं बल्कि बुंदेलखंड को विकास की मुख्यधारा से जोड़गा और देश की प्रगति और पुनर्निर्माण के लिए युगांतकारी कदम साबित होगा।

श्री पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 44,605 करोड़ रुपये लागत की इस महत्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना से लगभग 62 लाख लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा, और 10 लाख 62 हजार हेक्टेयर रकबे को सिंचाई का पानी प्राप्त होगा साथ ही बड़े पैमाने पर बिजली का उत्पादन होगा।

इस परियोजना में 44605 करोड़ रुपये का खर्च जाएगा, जिसका 90 फीसदी खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी। जिसे 8 साल में पूरा किया जाएगा। परियोजना में 176 किलोमीटर की लिंक कनाल का निर्माण किया जाएगा जिससे दोनों नदियों को जोड़ा जा सके।

इस परियोजना से बुंदेलखंड को फायदा मिलेगा, इसमें उत्तर प्रदेश के बांदा, महोबा, झांसी और ललितपुर जिले और मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ पन्ना, छतरपुर, दमोह, सागर और दतिया जिले लाभांवित होंगे। इसके साथ ही साथ मध्य प्रदेश के शिवपुरी, रायसेन और विदिशा जिले में भी जल की आपूर्ति की जाएगी। इससे बुंदेलखंड में सामाजिक और आर्थिक विकास होगा और पेयजल की समस्या खत्म होगी साथ ही साथ ग्राउंडवाटर रिचार्ज भी होगा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »