Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बेटे की हत्या के प्रयास के आरोप में पिता गिरफ्तार,मामूली बहस मे पिता हुआ आक्रामक,307 का मुकदमा दर्ज

श्रीनगर(kundeshwartimes)-  जम्मू और कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में एक व्यक्ति ने मामूली बहस पर एक पिता के द्वारा अपने ही बेटे की कथित तौर पर हत्या करने के प्रयास का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की आगे की जांच की जा रही है.

इस बारे में बुधवार को पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कथित हत्या के प्रयास मामले की परिस्थितियों के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है. हालांकि अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी एक बयान में, श्रीनगर पुलिस ने कहा, ‘सोनवार श्रीनगर के निवासी महमूद अहमद वानी को अपने बेटे की हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.’ पुलिस ने आगे कहा है कि पिता और पुत्र के बीच में किसी बात को लेकर बहस हो गई थी, इस पर पिता ने बेटे पर चाकू मार दिया. मामले में चाकू को भी बरामद कर लिया गया है.वहीं घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि पीड़ित को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है. इस बीच, पुलिस ने इस संबंध में राम मुंशी बाग पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
गौरतलब है कि बुधवार को ही जिले में दो और अपराध के मामले सामने आए. पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि दौलताबाद खानयार निवासी उजैर हमीद मीर पुत्र अब्दुल हमीद मीर को एक लड़की से छेड़छाड़ करने और उसे घायल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता को कार लिफ्ट में देने के बाद उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की और जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उसने उसे कार से फेंक दिया. इस मामले में रैनावारी पुलिस स्टेशन में कई धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, साथ ही कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.वहीं श्रीनगर के निशात इलाके की रहने वाली दो आरोपी महिलाओं उर्फना भट और रुखसाना को बुलेवार्ड रोड पर एक दुकान में एक लड़की पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. इनपर आरएम बाग थाने में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 119/2023 दर्ज की गई है. पीड़ित महिला की हालत स्थिर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »