Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बेटे के हत्यारों को गाली देने पर भड़के गर्म मिजाज TI, बीच बचाव करने आये आला अधिकारी

भिंड(kundeshwartimes)- जिस पुलिस पर समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने कि जिम्मेदारी होती है. अपने क्षेत्र में सजग और सहज रूप से लॉ एंड ऑर्डर मैंटेन करने की ट्रेनिंग पोस्टिंग से पहले दी जाती है. उसी पुलिस विभाग के कोतवाल गुरुवार को अपने गरम मिजाज की वजह से सुर्खियों में छाये हुए हैं. भिंड शहर कोतवाली की कमान सम्भाल रहे थाना प्रभारी का गुस्सा जैसे सातवें असमान पर दिखायी दे रहा है. दो दिन के अंतराल में दो ऐसी घटनाएं सामने आयी है. जहां इंस्पेक्टर साहब नेताओं से भिड़ते दिखाई दिये, साथ ही दूसरे ही दिन एक परिवार जिसके बेटे की हत्या हुई. उन पीड़ित परिजनों पर भी गरम होते नजर आए. वह भी अपने आला अफसरों के सामने।

कुछ हफ्ते पहले ही मिली है भिंड में पोस्टिंग

 दरअसल हाल ही में चुनाव से पहले हुए पुलिस अधिकारियों के थोक तबादलों में निरीक्षक सतेंद्र सिंह राजपूत का ट्रांसफर भी भिंड जिले में हुआ था. कुछ हफ्तों पहले ही एसपी मनीष खत्री ने उन्हें मुख्यालय में शहर कोतवाली पुलिस थाने का प्रभारी बनाया था, लेकिन थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह द्वारा कमान संभालते ही उनका गर्म मिज़ाज भी देखने को मिल गया. बड़ी बात तो यह है कि टीआई किसी अपराधी या आरोपी पर नहीं बल्कि हत्या जैसे मामले में पीड़ित पक्ष पर भड़कते दिखाई दिये. ये घटना बुधवार शाम की है. जहां निलेश जाटव नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

मृतक के परिवारजनों पर भड़के टीआई

मृतक का परिवार जिला अस्पताल में मौजूद था. अचानक माहौल गर्म हो गया और थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह राजपूत पीड़ित परिवार पर भड़कने लगे. गुस्सा ऐसा की उन्हें रोकने के लिए अन्य पुलिसकर्मियों को बीच में आना पड़ा. यहां तक कि खुद नगर पुलिस अधीक्षक उनके आगे आकर खड़े हो गये. वहीं जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार पाठक ने आखिर में दोनों पक्षो को शांत कराया. लेकिन टीआई का अक्रामक रूख तब तक मीडिया के कैमरे में कैद हो गया था. हालांकि वे इस दौरान भड़कते हुए कहते नजर आए की गाली क्यों दे रहा है.

परिजन बोले-हत्यारों को दी थी गाली

 इस विषय के बारे में मृतक के परिजन ने बताया कि “उनके बेटे की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हम उन हत्यारों को गाली दे रहे थे, लेकिन थाना प्रभारी को लगा कि उन्हें गाली दे रहे हैं. उनसे कहा भी था कि आपको गाली देकर क्या करेंगे, जिन लोगों ने हत्या की है, उनको हमेशा गाली देते रहेंगे. लेकिन वो गुस्सा दिखाते रहे.”

बसपा नेता पर भी भड़के थे टीआई सतेंद्र राजपूत

 इससे पहले भी सिटी कोतवाली टीआई सतेंद्र राजपूत का गुस्सा शहर के लोगों ने देखा था. जब चार दिन पहले भिंड के युवक रामू शिवहरे की भोपाल में हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इंदिरा गांधी चौराहे पर भोपाल पुलिस द्वारा संतोषजनक कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए और भोपाल स्थित होटल संचालक पर FIR की मांग को लेकर शव रखा कर धरना दिया था. इसी धरने के समर्थन में पहुंचे बसपा नेता द्वारा एफआईआर दर्ज की मांग करने पर शहर कोतवाली टीआई भड़क गए थे, काफी देर तक दोनों में वाद विवाद होता रहा. बाद में पुलिस के कुछ अफसर ने बीच में जाकर मामले को संभाला था।

वीडियो में कैद ग़ुस्सा, अधिकारी दे रहे गोलमोल जवाब

ये दोनों ही घटनाओं के वीडियो मीडिया के कैमरे में दर्ज हुए, लेकिन पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी जवाब देने से बचते नजर आ रहे हैं. जब थाना प्रभारी सतेंद्र राजपूत के संवेदनहीन रवैये के सम्बंध में भिंड पुलिस अधीक्षक से सवाल किया गया तो पहले तो उन्होंने हत्या मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ़्तारी करने की बात कह सवाल टाल दिया, जब दोबारा उनसे पूछा गया तब भी गोलमोल जवाब देते नजर आये.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »