Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

ब्राह्मण युवाओं ने सेवा दिवस के रूप में मनाई ब्रह्मकुलवैभव भगवान परशुराम जयंती,दमोह कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिर्पोट

हटा – भगवान परशुराम जी की जयंती पर ब्राह्मण युवाओं की सराहनीय पहल देखने मिली । वर्तमान में समूचे विश्व व देश में कोरोना महामारी से मानव प्रजाति हलाकान हो चुकी है और भारी जनहानि भी हुई है और देश में सभी जगह लॉगडॉउन लगा हुआ है मानव रक्षार्थ ब्रम्ह समाज सदैव अग्रणी रहा है तथा इस महामारी से निजात पाने व सहानुभूति स्वरूप सर्व ब्राह्मण समाज ने समस्त विप्र बन्धुओं से भगवान परशुराम जी की जयंती कार्यक्रम को रद्द करते हुये अपने घर पर ही पूजन अर्चन करने का आव्हान किया । इस आपदा की घड़ी में ब्राह्मण युवाओं ने सर्व ब्राह्मण समाज की आज्ञा का पालन करते हुये इसे सेवा दिवस के रूप में मनाने का उत्कृष्ट निर्णय लिया । जिसके तहत उन्होंने सिविल अस्पताल पहुँचकर इस महामारी के समय अपनी सतत सेवा दे रहे सभी डॉक्टर , कम्पाउंडर , व सफाईकर्मीयों का फूलमालाओं व श्रीफल भेंट करके धन्यवाद ज्ञापित किया । जिसके पश्चात उन्होंने एकलव्य वनवासी आश्रम पहुँचकर जरूरतमंद गरीब बच्चों को खाध सामग्री, राशन , सब्जी , तथा सेनेटाइजर ,मास्क वितरित किये व उनके साथ समय व्यतीत करके उनके अनुभव साझा किये । ज्ञात हो कि लॉक डाउन के प्रथम दिवस से ही दीपेश पटेरिया व उनकी टीम गरीब असहायों को खाने पीने की व्यवस्था में लगातार सक्रिय रहे हैं । गौरतलब है कि एकलव्य वनवासी आश्रम में जंगली क्षेत्रों के गरीब बच्चे रहते हैं जिन्हें वहाँ निःशुल्क रहने खाने की व्यवस्था होती है यह आश्रम लोगों द्वारा दिये गए दान पर ही संचालित होता है । इस अवसर पर पण्डित दीपेश पटेरिया आनन्द मोहन पटेरिया अतुल पन्या ब्रजेन्द्र कुसमयां सुशील व्यास बसन्त पचौरी मनीष कुसमयां आदि की मौजूदगी रही।

मोहन पटेल, ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स दमोह

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »