Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

भविष्य में विद्यालय निर्माण में हर कदम पर सहयोग करूँगा:-सांसद डामोर,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मनीष वाघेला की रिपोर्ट

केंद्रीय विद्यालय अलीराजपुर का वर्चुअल उद्घाटन सांसद ने किया

आज केंद्रीय विद्यालय अलीराजपुर का वर्चुअल उद्घाटन किया गया,इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतलाम,झाबुआ,अलीराजपुर सांसद गुमान सिंह डामोर थे,अन्य विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती सुरभि गुप्ता कलेक्टर अलीराजपुर एवं वि.प्र.स. अध्यक्ष सोमित श्रीवास्तव ( उपायुक्त , के.वि.सं भोपाल संभाग ) एवं जे.पी.बोहरे ( प्राचार्य , के.वि. झाबुआ / अलीराजपुर )उपस्थित रहे । कार्यक्रम का प्रारंभ के.वि. झाबुआ की प्रतिभाशाली छात्रा निहाली चौहान के द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वन्दना से हुआ,इसके बाद के.वि.अलीराजपुर की कक्षा दूसरी की छात्रा रीवा जोशी ने केंद्रीय विद्यालय संगठन से जुड़ने पर खुशी व्यक्त की,विद्यालय के प्राचार्य जे . पी . बोहरे ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी के सहयोग व मार्गदर्शन हेतु धन्यवाद दिया और सुखद भविष्य की कामना की,अभिभावक के रूप में उपस्थित सुभाष सत्पाड़िया ने सभी को धन्यवाद देते हुए इच्छा जाहिर की कि के.वि. अलीराजपुर भविष्य में नई ऊंचाइयों को छुयेगा,के.वि.सं भोपाल संभाग के उपायुक्त सोमित श्रीवास्तव ने सभी के सहयोग की प्रशंसा करते हुए विश्वास दिलाया कि के.वि. अलीराजपुर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करते हुए अभिभावकों की आशा और आकांक्षाओं पर खरा उतरेगा,उन्होंने केन्द्रीय विद्यालय संगठन की उपलब्धियों को गिनाते हुए सभी के योगदान की सराहना की,मुख्य अतिथि के रुप में शामिल रतलाम,झाबुआ,अलीराजपुर सांसद गुमान सिंह डामोर ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की और के.वि. अलीराजपुर की स्वर्णिम सफलता की कामना की,उन्होंने विद्यालय की स्थापना में सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों,कर्मचारियों व अन्य सभी व्यक्तियों की मुक्त कंठ कासे प्रशंसा की और भविष्य में विद्यालय निर्माण में हर कदम पर सहयोग करने का वादा किया । कार्यक्रम के अंत में श्रीमती वंदना यादव ( प्राथमिक शिक्षिका ) ने धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम का संचालन मनीष त्रिवेदी ( स्रातकोत्तर शिक्षक ) ने किया।तकनीकी सहायक के रूप में दीपक भिंडे तथा लोकेश कुमार कुरचानिया , विजय कुमार सेठी , अमरजीत , यदुनंदन गौतम , अजय साहू का सहयोग प्रशंसनीय रहा ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »