Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव भव्य स्वागत

भव्य स्वागत सम्मान

भाषा, संस्कृति और संस्कार हमे राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते है – डॉ. कैलाश जाटव,

मनीष वाघेला                                                 भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव 4 फरवरी, गुरूवार को झाबुआ जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान जिला भाजपा कार्यालय पर अनुसूचित जाति मोर्चा जिला झाबुआ की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। बाद यहां आयोजित कार्यक्रम में भी डॉ. जाटव ने शिरकत की। जानकारी अनुसार प्रारंभ में अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेशअध्यक्ष डॉ. जाटव के साथ अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक थांदला कलसिंह भाबर और भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक ने देश के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। बाद स्वागत उद्बोधन अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने देते हुए मंचासीन सभी अतिथियों का परिचय करवाया। अपने उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नायक ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय स्तर की पार्टी होकर पार्टी में अलग-अलग मोर्चां का गठन कर दायित्व सौंपे गए है। भारत में अलग-अलग धर्म, जाति और संप्रदाय के लोग निवास करने से भाजपा का लक्ष्य देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचकर उन्हें सरकार की योजनाओं का शत-प्रतित लाभ दिलवाना है। इसी क्रम में हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रादेाक नेतृत्व द्वारा गठित अजा एवं अजजा मोर्चे का भी यहीं लक्ष्य है।हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना है ,बाद अपने उद्बोधन मेंं भाजपा के अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भाबर ने कहा कि भाजपा में अनेक संगठन और मोर्चा गठित है, पर सभी का कार्य भाजपा की रीति और नीति को जन-जन तक पहुंचाना है। जिसके लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना है। केंद्र सरकार और मप्र सरकार की योजनाओं का प्रत्येक व्यक्ति को लाभ मिल सके, इस संकल्प को िरोंद्धार्य कर हमे चलाना है।कमल का फूल ही मेरी पहचान है,भाजपा अजा मोर्च के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जाटव ने अपने मार्मिक उद्बोधन में कहा कि भारत की भाषा, संस्कृति और संभ्यता ही हमे राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते है तथा अनेकता में एकता का संदे देते है। मेरी पहचान कमल का फूल है और इसके लिए समर्पित भाव से कार्य करना ही मेरा प्रमुख लक्ष्य है। झाबुआ जिले में गठित अजा मोर्चा भी पार्टी को अपनी मां मानकर समर्पण भावना से कार्य करे, यहीं मेरा आव्हान है।। साफा पहनाकर और शाल ओढ़ाकर किया सम्मानइस अवसर पर अजा मोर्चा के प्रदे अध्यक्ष डॉ. जाटव ने मोर्चा के कार्यों और गतिविधियों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान अजा मोर्चा की जिला इकाई की ओर से सभी अतिथियों का साफा पहनाकर भव्य स्वागत करने के साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जाटव का झाबुआ में प्रथम बार आगमन पर सोशल मीडिया अनु जाति मोर्चा के संभाग सह प्रभारी झाबुआ जिला प्रभारी भारतीय गोरक्षा वाहनि जिला अध्यक्ष राजू धानक नेतृत्व में भाजपा सदस्यता ग्रहण करने आए थांदला मंडल उपाध्यक्ष मोहन यादव

रवि डॉगर आकाश फक्तरोड हेमेंद्र डागर पंकज मकवाना राज दिव्य ऊटबॉल सनी के साथ उनको श्रीफल भेटकर शाल ओढ़कार आशीर्वाद लिया एवं जिला पदाधिकारियों नै जिले की संस्कृति के अनुरूप प्रतीक चिन्ह भेटकर भावभरा अभिनंदन भी किया। इस अवसर थांदला से युवा कार्यकर्ताओं को माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता भी ग्रहण करवाई गई।यह रहे मुख्य रूप से उपस्थित ,इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भानु भूरिया नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम बसोड गुलाम परमार पूर्व जिला महामंत्री रमेश बसोड जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिसोदिया जगदीश जाटव कन्हैया लाल लखेरी रमेश बारिया शैलेंद्र राठौर दशरथ कटा भाजपा जिला मंत्री संगीता पलासिया, जिला कार्यालय मंत्री पं. महेन्द्रकुमार तिवारी, भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर आदि सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा जिला महामंत्री श्यामा ताहेड़ ने कीया

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »