Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

भाजपा की संभावित प्रत्याशियों की दूसरी सूची तैयार,शीघ्र नामों का हो सकता है ऐलान,कई सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतार सकती है भाजपा, उपसंपादक संपत दास गुप्ता की रिपोर्ट

भोपाल(kundeshwartimes)- मध्य प्रदेश में हारी हुई विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का मंथन,बीजेपी सितंबर के पहले हफ्ते में उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर सकती हैं।यह सूची 39 सीटों के बाद बाकी बची 64 सीटों को लेकर जारी की जा सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जहां भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने कई वर्तमान सांसदों को विधानसभा के चुनाव में उतारने का निर्णय लिया जा सकता है तो वहीं कई मंत्रियों सहित वर्तमान विधायकों की टिकट खतरे में दिखाई दे रही है। भोपाल संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार जिन 64 नाम पर भाजपा का मंथन किया जा चुका है उसकी संभावित सूची इस प्रकार है । बहरहाल कुंडेश्वर टाइम्स इस सूची को प्रमाणित नहीं करता है।

दमोह से पूर्व मंत्री जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया का नाम तय माना जा रहा हैं। वहीं छिंदवाड़ा से बंटी साहू, शाजापुर से अरुण भीमावत, बिजावर से राकेश शुक्ला, निवास से राम प्यारे कुलस्ते, लखनादौन से विजय कुमार उइके, कटंगी से बोध सिंह भगत पूर्व सांसद, बड़नगर से मुकेश पंड्या, डबरा से इमरती देवी, राघौगढ़ से हीरेंद्र सिंह बंटी, राजनगर से अरविंद पटेरिया, बैतूल से हेमंत खंडेलवाल, बुरहानपुर से अर्चना चिटनीस, नागदा से दिलीप सिंह शेखावत को टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा हैं।जुन्नारदेव (अजजा) विधानसभा सीट से आशीष ठाकुर और नथन शाह कवरेती, अमरवाड़ा (अजजा) सीट से उत्तम ठाकुर और कामनी शाह, परासिया (अजा) से ताराचंद बावरिया और संतोष डहेरिया, जबलपुर पश्चिम में अभिलाष पांडे और प्रभात साहू, जबलपुर उत्तर से धीरज पटेरिया और पूर्व मंत्री शरद जैन के बेटे रोहित, बैतूल के घोड़ाडोंगरी सीट पर मंगल सिंह और गंगाबाई उइके, देवरी से बृजबिहारी पटेरिया और मंगल सिंह लोधी के नाम का पैनल बना हैं।सिहावल सीट से रीति पाठक, विश्वामित्र पाठक, कोतमा से लवकुश शुक्ला और उमा सोनी, तेंदूखेड़ा से विश्वनाथ प्रताप सिंह और राव उदय प्रताप सिंह, गाडरवारा से गौतम पटेल और साधना स्थापक, खिलचीपुर से हजारीलाल दांगी और दिनेश पुरोहित, आलोट से रमेश मालवीय और जितेंद्र गहलोत, सेंधवा से पूर्व मंत्री अंतर सिंह आर्य के बेटे विकास आर्य और डॉक्टर रेहलस सेनानी, राजपुर (अजजा) से अंतर पटेल और सुभाष पटेल पूर्व सांसद, करैरा से जसवंत जाटव और रमेश खटीक, दिमनी से गिर्राज दंडोतिया और शिवमंगल सिंह तोमर, ग्वालियर दक्षिण से नारायण सिंह कुशवाह और अनूप मिश्रा के नाम का पैनल बनाया गया हैं।सतना विधानसभा सीट से शंकर लाल तिवारी, रत्नाकार चतुर्वेदी शिवा और लक्ष्मी यादव, रैगांव (अजा) से प्रतिमा बागरी, रानी बागरी और पुष्पराज बागरी, राजगढ़ से अमर सिंह यादव, प्रताप सिंह मंडलोई और हरिचरण तिवारी के नाम का पैनल तैयार किया गया है। आगर (अजा) से ओम मालवीय, मधु गहलोत और गोपाल परमार, सैलाना से गुमान सिंह डामोर, नारायण मेडा और संगीता चेरल, श्योपुर से दुर्गालाल विजय, महावीर सिंह सिसोदिया और ब्रजराज सिंह, मुरैना से रघुराज सिंह कंषाना, रुस्तम सिंह और राकेश रुस्तम सिंह, पानसेमल (अजजा) से दीवान सिंह पटेल, श्याम बर्डे और विकास डाबर के नाम का पैनल बना है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »