Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

*भाजपा के प्रदेश सहकारिता नेता पाठक जी का जन्मदिन सेवा दिवस के रुप में मनाया

*भाजपा के प्रदेश सहकारिता नेता पाठक जी का जन्मदिन सेवा दिवस के रुप में मनाया*

थांदला(मनीष वाघेला)जिले के भाजपा के पितृ पुरुष एवं संस्थापक लक्ष्मी नारायण जी पाठक का जन्म दिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया गया स्थानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर एवं मरीजों को फल फ्रूट बिस्कुट इनका वितरण कर मनाया गया इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है पार्टी के सभी कार्यक्रमों शुभारंभ पाठक जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए कार्यक्रमों को याद करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की जाए। वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक अरोड़ा अपने उद्बोधन में पाठक जी को भारतीय जनता पार्टी का संरक्षक एवं उनके द्वारा पार्टी की स्थापना में किए गए कार्यों एवं संगठन को खड़ा करने में उनकी महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने अस्पताल चौराहे का नाम लक्ष्मीनारायण जी पाठक के नाम पर करने पर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की और उनके द्वारा कहा गया मैं यह प्रयास करूंगा करूंगा उनके अगले जन्म दिवस तक उनके नाम करण की नीति संबंध प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। उक्त कार्यक्रम लक्ष्मीनारायण जी पाठक के सुपुत्र कपिल पाठक के सानिध्य में संपन्न किया गया। कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, वरिष्ठ नेता हुमजी चरपोटा, नगर पंचायत अध्यक्ष बंटी डामोर, थांदला मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय, नौगामा मंडल अध्यक्ष ज्ञानी भाबर, काकनवानी मंडल अध्यक्ष कमलेश डामोर, नगर पंचायत पूर्व विधायक प्रतिनिधि राकेश सोनी, जिला पंचायत सदस्य राजेश वसुनिया, चैनपुरी सरपंच मुन्ना डामोर, पूर्व पार्षद नटवर पवार, पार्षद रोहित बैरागी, समाजसेवी पूनमचंद मिस्त्री,किशोर आचार्य,मोंटू उपाध्याय, सुनील पंदा, सहकार भारती जिला महामंत्री दिलीप डामोर, विपुल आचार्य, उपसरपंच जुलवानिया संतोष डामोर, सुरेश राठौड़, मुकेश पंचाल, प्रांजल बैरागी, प्रीतीश शर्मा, आशुतोष राठौड़,आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश वैद्य द्वारा किया गया।कार्यक्रम का आभार समर्थ उपाध्याय प्रकट किया गया।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »