Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद बी.डी.शर्मा ने पन्ना व छतरपुर के जिला एवं मैदानी अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर जाना क्षेत्र का हाल,अधिकारियों का बढ़ाया हौसला, पन्ना से कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो दिनेश गोस्वामी की रिर्पोट

आज दिनांक 12 अप्रैल 2020को सायं 4:00 बजे से खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मध्य प्रदेश माननीय श्री विष्णु दत्त शर्मा जी ने अपने संसदीय क्षेत्र के पन्ना जिले के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ जूम ऐप के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंस कर कोराना महामारी के सम्बन्ध मे जिले मे अभी तक की समस्त गतिविधियों पर व्यापक समीक्षा की गई। समीक्षा मे कलेक्टर पन्ना श्री कर्मवीर शर्मा,पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री बालागुरू के, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एल.के. तिवारी,समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी एवं समस्त तहसीलदार तहसील जिला पन्ना साथ रहे।
अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल खजुराहो से मात्र 35 किलोमीटर की दूरी होने तथा इसके समीप पन्ना टाइगर रिजर्व जहाँ इन स्थानों में प्रतिदिन सैकड़ों विदेशी पर्यटकों के आने के स्थान के बावजूद समय रहते सही कदम उठाए जाने के कारण आज तक पूरे जिले के साथ साथ समस्त संसदीय क्षेत्र मे एक भी कोरोना पाजिटिव मरीज न मिलने के लिए सांसद महोदय ने बेहद खुशी व्यक्त की। जिले को इस महामारी से सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन स्तर किए गए समस्त साहसिक,निष्ठापूर्वक एवं कठिन परिश्रम युक्त कार्यों के लिए सभी अधिकारियों कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके अतिरिक्त जिले में कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का विधिवत संचालन हो,इसका विशेष ध्यान रखा जाय। शासन द्वारा गरीब व्यक्ति को प्रदान की जाने वाली समस्त सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाए। किसानों के उत्पादन की खरीदी हेतु अधिक से अधिक खरीदी केंद्र बनाए जाएं ताकि इनके उत्पादन की शीघ्र खरीदी की जा सके । खरीदी केंद्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा इस विषम परिस्थिति में अफवाहों से लोगों को सचेत रखें तथा इसी तरह पूर्ण निष्ठा एवं साहस के साथ हम सब एकजुट होकर जनता की सेवा करें ऐसा आग्रह करते हुए सभी अधिकारियों कर्मचारियों को पुनः धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

सांसद बी.डी.शर्मा ने पन्ना जिले के सभी एसडीएम से बात की

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो के लोकप्रिय सांसद बी.डी.शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से न सिर्फ जिले के अधिकारियों से कोरोना संक्रमण व उसके रोकथाम के सम्बंध में चर्चा की बल्कि उन्होंने अपने निराले अंदाज में मैदानी इलाकों में काम कर रहे कोरोना योद्धाओं से भी वीडियो कांफ्रेंसिंग कर ग्रामीण इलाकों की जानकारी ली एवं अधिकारियों का उत्साह वर्धन किया जिसमे पन्ना जिले के सभी एसडीएम शामिल हुऐ ।

दिनेश गोस्वामी, ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स पन्ना

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »