Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। यह मुकाबला 7 जून से शुरू होगा

नई दिल्ली-(kundeshwartimes)- WTC Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट का सोमवार को पांचवां दिन है। टेस्ट ड्रा की ओर बढ़ रहा है। यहां कुछ नतीजा निकल पाता, इससे पहले ही टीम इंडिया के लिए खुशखबरी आई।

भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है। दरअसल, क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा था। इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 2 विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही टीम इंडिया की फाइनल की बर्थ कंफर्म हो गई।

कब और कहां खेला जाएगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल

अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। यह मुकाबला 7 जून से शुरू होगा।

न्यूजीलैंड के अपने दौरे पर श्रीलंका के पास भारत को नंबर गेम में पछाड़ने और फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के साथ दो-दो हाथ करने का मौका था। यह तभी संभव था, जब श्रीलंका 2-0 से श्रृंखला जीत जाता।

यह 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला था, जो श्रीलंका हार गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। पहली पारी में मेहमान टीम 355 रन ही बना सकी। जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 373 रन पर खत्म हुई। श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 302 रन बनाए। इस तरह न्यूजीलैंड के सामने 285 रनों का लक्ष्य था, जिसे उसने एक रोमांचक मुकाबले में 8 विकेट खोकर बना लिया। आखिरी के चार ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए करीब 36 रन बनाने थे। चार विकेट शेष थे। केन विलियमसन ने नाबाद 121 रनों की की ऐतिहासिक पारी खेली।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »